Categories: भारत

कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में लगातार कमी, कोरोना वायरस के 756 नए मामले

कोरोना वायरस भारत में पिछले कुछ दिनों में कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। Coronavirus Updates देश में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो बीते 24 घंटों में ही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सुकून देने वाले हैं। विभाग के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 756 मामले सामने आ रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या घट कर सिर्फ 8115 रह गई है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में पिछले कुछ समय में  COVID-19 के एक्टिव केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 

रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत 
देश में कोरोना के मामलों में तो कमी आई ही है साथ में मरीजों की रिकवरी रेट भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में ही देखें तो कोविड 19 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि देश में कोराना कमजोर हो रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार यहां कोरोना वायरस कम होने से मामले भी एक हजार से कम हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया देश में COVID-19 के आज की तारीख में 756 नए मरीजों की गिनती की गई है। ऐसा होने से एक्टिव केसों की संख्या में करीब 500 मरीजों की कमी हुई है। 

लगातार घट रहे एक्टिव केस
देश का स्वास्थ्य मंत्रालय COVID-19 की रोकथाम के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए बहुत से दिशा निर्देश भी लागू किए गए थे। जिनका सभी जगह पालन करना अनिवार्य किया गया है। उसी का परिणाम है अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो गए हैं। वर्तमान में भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 8,115 है। जो पहले के 8,675 केसों से घटकर हुई है। इससे साफ दिख रहा है कि केसों में करीब 500 मरीजों की कमी हुई है। 

देश में 8 संक्रमितों की हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी नए कोविड आंकड़ों के अनुसार, देश में 8 लोगों की मौत हुई है। जिससे देश में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 5,31,832 पहुंच गई है। मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो देश में मरीजों की रिकवरी भी बढ़ी है। जो अब 98.80 प्रतिशत हो गई है। इसका कारण कोरोना की वैक्सीन का भी लगना है। देश में अब तक 220.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैैक्सीन लग चुकी है। 

सरकार की निगरानी अब भी जारी
केन्द्र सरकार COVID-19 के पहले बिगड़े हालातों से देश का बचाने के लिए पहले से ही तैयार थी। जिसके लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, यूपी में बढ़ते हुए मामलों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किए थे। कोविड अस्पतालों में भी तैयारियां और मॉक ड्रिल पुख्ता की गई थी। ऐसे में मामलों में आई हुई कमी देखकर सरकार ओर लोगों दोनों को आराम मिला है।

 

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago