Categories: भारत

कोरोना ने एक बार फिर देश में पकड़ी रफ्तार, फिर मास्क हो सकता है अनिवार्य

कोविड एक बार फिर देश में तेजी के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की उच्च स्तरिय बैठक का आयोजन किया गया। देश में आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 24 
घंटों में पांच हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इससे पहले ये केस गुरुवार को भी पांच हजार के करीब थे।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के नए सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 हो गई है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोरोना की जांच में जैसे ही तेजी आ रही है मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई नजर आ रही है। पिछले दिन ही कोरोना के करीब 1.60 लाख सैंपल की जांच की गई थी। जिनमें से 3.32 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए थे। 

रेड अलर्ट पर 21 राज्य और 72 जिले 

पिछले चार सप्ताह से देश में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। जिसके चलते 21 राज्यों और 72 जिले रेड अलर्ट की स्थिति में हैं। यहां करीब 12 से 100 फीसदी तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बैठक में जिन जगहों पर संक्रमण की दर अधिक है उनपर चर्चा भी की गई। साथ ही वहां पर कोविड सतर्कता नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया। जिन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर सप्ताह में 10 प्रतिशत से अधिक है, वहां मास्क भी अनिवार्य किया जा सकता है। 

ये राज्य हैं खतरे में 

कोरोना के बढ़ते केसों के कारण दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु रेड अलर्ट में हैं। दिल्ली के 9 जिलों में संक्रमण दर बहुत ज्यादा है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में स्थितियां खराब हैं। 
 

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

11 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

42 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

56 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago