देश का दिल दिल्ली में इन दिनों दहशत का माहौल है। यहां प्रगति मैदान में शनिवार दोपहर को सरेराह डकैती हुई। यह डकैती बाइक पर आए बदमाशों ने पिस्टल के दम से एक कारोबारी फर्म के कर्मचारियों के साथ की। यह कर्मचारी गुजरात निवासी एक कारोबारी के लिए काम करते थे। जो शनिवार को एक फर्म को देने के लिए 2 लाख रुपये लेकर कैब से जा रहे थे।
सोने चांदी का है कारोबारी
मेहसाना गुजरात के निवासी साजन कुमार सोने चांदी के कारोबारी हैं। वे चांदनी चैक में कारोबार करते हैं। उन्हीं के कर्मचारी कैब से गुरुग्राम की एक फर्म में दो लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे। जब वे प्रगति मैदान टनल से जा रहे थे। तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने कैब को रुकवाया। इनपर चार लोग सवार थे। इन्होंने सड़क पर ही पिस्टल की नोक पर रुपयों से भरा बैग इन कर्मचारियों से छीन लिया और रोकने की कोशिश करने पर हत्या की धमकी दी। लुटेरों के चले जाने के बाद में कर्मचारी ने पुलिस में सूचना की।
फिर राहगीरों ने की अनदेखी
दिल्ली में जहां यह लूट की घटना हुई वहां से काफी वाहन गुजर रहे थे। पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित ने बताया कि उन्हें सुरंग की ओर ले जाकर यह लूट की गई। इस समय वहां से कई गाड़ियां गुजर रही थी। जिसमें से किसी ने भी गाड़ी नहीं रोकी। सूचना के बाद पुलिस यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवार लुटेरों की पहचान कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश कैब के पीछे चांदनी चैक से ही थे। जिन्हें लूट का मौका प्रगति मैदान में टनल के पास मिला।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…