भारत

Daily Wazifa Hindi 10 March 2024: सांप या बिच्छू के काटने पर ये वजीफा पढ़ें, कोबरा भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा!

Daily Wazifa Hindi 10 March 2024: जहरीले जानवरों का डर किसे नहीं होता है। जब किसी इंसान को सांप या बिच्छू काट लेता है तो उसकी जान पर बन आती है। हम तुरंत इलाज शुरु कर देते हैं, लेकिन कई बार इलाज में देरी होने से बंदे की जहर के कारण जान भी चली जाती है। कुरान में हर मर्ज की दवा बताई गई है। सांप या बिच्छू जैसे जहरीले जानवरों से बचने की दुआ भी कुरान ने बताई हैं। पैगंबर नूह अलैहिस्सलाम की एक दुआ है जिसे पढ़ लेने से सांप या बिच्छू आपको कभी भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। Daily Wazifa Hindi 10 March 2024 में आज हम सांप बिच्छू के जहर से बचने का वजीफा बताने जा रहे हैं। सच्चे दिल से इसे अमल करें और दूसरों तक भी पहुंचाएं। साथ ही दूसरा इलाज भी लेते रहे ताकि जहर का असर जल्दी खत्म हो सके। यह जानकारी दूसरे लोगों तक भी शेयर करें।

यह भी पढ़ें: Daily Wazifa Hindi 9 March 2024: सिर दर्द 1 मिनट में दूर कर देगा ये पावरफुल वजीफा!

सांप या बिच्छू के काटने पर ये वजीफा पढ़ें

(Daily Wazifa Hindi 10 March 2024)

अव्वल आखिर दरूद शरीफ के साथ ये वजीफा पढ़कर सांप या बिच्छू ने जहां काटा है वहा दम करें। जहां सांप बिच्छू के होने का खतरा हो वहां पर ये दुआ पढ़कर दम कर दे। इंशाअल्लाह जहरीले जानवर आपके पास भी नहीं आएंगे। दुआ और वजीफे में अल्लाह की जात पर मुकम्मल यकीन होना ज़रूरी है। ऐसा नहीं कि ये भी कर लिया और वो भी कर लिया। पूरे यकीन के साथ वजीफा करें।

वजीफा – सलामुन आला नूहिन फ़िल आलमीन

हिंदी अर्थ – सलाम हो नूह पर दुनिया जहान के लोगों में

English – Salamun AAala noohin fee alAAalameen

“Peace upon Noah among the worlds.”

संदर्भ – Surah As-Saffat Ayat 79 (37:79 Quran)

यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand Dekhne Ki Dua: रमजान का चांद देखने की दुआ, मुसलमान नोट कर लें!

पैगंबर नूह का सांप बिच्छू से रिश्ता

पैगंबर नूह के जमाने में जब भारी बाढ़ आई थी, तब अल्लाह के हुक्म से उन्होंने एक विशालकाय कश्ती तैयार की। सारी दुनिया के इंसान और जानवरों की प्रजातियों को उस कश्ती में सवार किया गया। तब सांप और बिच्छू ने हजरत नूह से कश्ती में चढ़ने की गुजारिश की, लेकिन बाकी जानवर और इंसान उनके जहर से खौफजदा थे। इस पर सांप और बिच्छू ने कहा कि जो शख्स नूह की ये दुआ पढ़ लेगा हम उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। तभी से ये वजीफा सांप बिच्छू के जहर से मोमिनों की हिफाजत कर रहा है। कुरान की सूरह अस सफ्फात में आयत नंबर 79 में ये दुआ आप देख सकते हैं।

वजीफे के साथ इलाज भी ले

कई लोग दुआ और वजीफे पढ़ते रहते है, लेकिन इलाज नहीं कराते हैं। ये सरासर गलत अमल है। अल्लाह ने माध्यम यानी अस्बाब इख्तियार करने का हुक्म दिया है। इलाज के साथ वजीफा करना चाहिए न कि केवल वजीफे के भरोसे दर्द को लेकर बैठे रहे। ये अहम जानकारी औरों तक भी पहुंचाएं। क्या पता किसी की जान आपके कारण बच सके।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

3 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

4 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

5 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago