Categories: भारत

क्या, जल संकट गहरा रहा है?

क्या जल संकट गहरा रहा है?

गर्मियां आ गई है। ऐसे में अधिकांश स्थानों पर जल संकट उत्पन्न होने लगा है। कुआं, तालाब, जोहड़, नदी, नाले सभी सूख रहे हैं। जल स्तर का नीचे चले जाना संकट का विषय है। जल है तो कल है ऐसे में कल को बचाने का प्रयास हमें आज से ही करना चाहिए।

 

क्या है इसके पीछे मुख्य वजह?

(1) कहीं ना कहीं जल का बढ़ता व्यवसायीकरण जल संकट को उत्पन्न कर रहा है।
(2) बढ़ता डामरीकरण जमीन की जल अवशोषण की शक्ति को कम करता जा रहा है।
(3) वही जनसंख्या की समस्या तो सर्वविदित है। इस अत्यधिक बढ़ती जनसंख्या के लिए जल संसाधन सीमित मात्रा में उपलब्ध है।
(4) आजकल बढ़ते आर.ओ. सिस्टम भी भू-जल की समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं लोग बोरिंग कनेक्शन और आर.ओ. फिल्टर मशीन लगाकर उनका अंधाधुन प्रयोग कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह जल के व्यवसायीकरण को रोके। सड़कों से गुजरते हुए जब भारी-भारी टैंकर निकलते हैं। तब उनसे आम इंसान भी प्रभावित होता है। ऐसे टैंकर और इनके मालिक ना तो रोड़ टैक्स देते है। ऊपर से अंधाधुन बोरिंग लगाकर पानी निकालते हैं। सरकार को भू-जल निकालने के लिए बनाए जाने वाले बोरिंग पर रोक लगानी चाहिए। ऐसे बोरिंग जो अधिकांशत व्यवसायीकरण के लिए किए जाते हैं। उन पर रोक लगनी ही चाहिए।

क्या हो समाधान?

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी तथा बड़ी-बड़ी निजी सोसाइटी में जल रिसाइकिलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। आम जनता को भी जागरूक होकर पेयजल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। रीसाइकिल, रीयूज ,रिड्यूस पर ध्यान देना चाहिए। घर में लगने वाले आर.ओ. मशीनों के भी मानक तय होने चाहिए। सरकार को हो सके तो पेयजल की व्यवस्था इस प्रकार करनी चाहिए कि पीने का पानी अलग हो और अन्य कार्यों के लिए पानी अलग हो। साथ ही भवन निर्माण के समय भू-जल व्यवस्था का सुनियोजित तरीके से प्रबंधन किया जाए। घर का कुछ हिस्सा कच्चा छोड़ा जाए। रसोई से निकलने वाले पानी की निकासी वहां की जाए। साथ ही बारिश के पानी को संग्रहित किया जाए।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

14 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago