Categories: भारत

RBI के फैसले का ठीकरा पीएम मोदी पर फोड़ा, केजरीवाल ने कहा अनपढ़ पीएम से जनता को नुकसान

शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले से देश की जनता एक बार फिर से सकते में आ गई। आरबीआई ने देश में 2000 के नोट के सर्कुलेशन पर रोक लगा दी है। 19 मई को आरबीआई की ओर से जारी नोटिस में कहा 2000 के नोट वापस लिए जाएंगे। 23 मई से 30 सितंबर तक नोटों को बदला और जमा कराया जा सकेगा। तब तक मार्केट में इन नोटों की वैधता बनी रहेगी। 2000 के नोटों के सर्कुलेशन के बंद होने की खबर से राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भले ही RBI ने यह नोटिस जारी किया है लेकिन केंद्र सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है। दिल्ली सीएम सहित आप पार्टी के नेता पीएम मोदी पर हमला कर रहे है। 

 

अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- 'पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। इसलिए हम कहते है, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।'

 

रिजर्व बैंक के मुताबिक 23 मई से 30 सितंबर तक नोट बदले या जमा करा सकेंगे। एक बार में केवल 20 हजार रुपए ही एक्सचेंज कराए जा सकेंगे वहीं जमा कराने पर कोई लिमिट तय नहीं की गई है। 2016 की तरह एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी ने लोगों का जीवन उथल-फुथल कर दिया था। उस समय 500 और 1000 के नोट का चलन बंद किया गया था। 

TOP TEN – 20 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहले भी पीएम मोदी से उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल खड़े कर चुके है। उन्होनें पीएम से डिग्री दिखाने की मांग की थी। जिसे लेकर भाजपा और आप पार्टी में विवाद शुरु हो गया था। केजरीवाल ने कहा था कि अनपढ़ शासक से देश का सिर्फ नुकसान ही हो सकता है। 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago