भारत

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार को 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने राजनिवास में उन्हें शपथ दिलवाई। इसी के साथ वे ​​​​​43 साल की उम्र में दिल्ली की सबसे युवा सीएम बन गई। शपथ लेने के बाद आतिशी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पैर भी छुए। आतिशी  सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला CM हैं।

उनके साथ जिन ​विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली वे सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश कुमार अहलावत हैं। लेकिन दुनियाभर में अचानक चर्चाओं में आई सीएम आतिशी के परिवार और पति के बारे में कम ही लोग जानते हैं। चर्चाओं से दूर रहने वाले इनके परिवार की खासियत उनकी शिक्षा से भी सामने आती है। क्योंकि उनका परि​वार​ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। तो आइए जानते हैं दिल्ली की नई सीएम के परिवार से जुड़े कुछ रोचक किस्से।

यह भी पढ़ें: जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई 

सीएम आतिशी के पति कौन हैं

दिल्ली सीएम आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। आपको बता दें प्रवीण आईआईटी दिल्ली से पास आउट हैं और आईआईएम अहमदाबाद में भी पढ़े हैं। वे एक ओर जहां राजनीति से दूरी बनाए रखने हैं वहीं उनकी पत्नी आम आदमी पार्टी से दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी पंजाबी राजपूत परिवार से हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले प्रवीण सिंह से आतिशी की मुलाकात दिल्ली में हुई। दोनों ही गांवों को सुधारने के लिए काम करना चाहते थे। सो साथ में काम करने लगे। ग्राम स्वराज के सिद्धांत पर काम करते हुए कॉमन प्लेटफॉर्म पर दोनों की मुलाकात हुई। यहां से शुरू हुआ पसंद और बातों का सिलसिला। इसके बाद वे दोनों शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने एक साथ 2007 में मध्य प्रदेश में कम्यून स्थापित किया। गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को लेकर दोनों ने मध्य प्रदेश में मिलकर खूब काम किया। यही नहीं शिक्षा के साथ आर्गेनिक फार्मिंग के प्रोजेक्ट पर भी यहां काम किया।

कौन हैं आतिशी मार्लेना

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी मार्लेना का नाम भी कम सुर्खियों में नहीं रहता। आतिशी ने एक साल में मंत्री से सीएम तक का सफर पूरा किया है। आम आदमी पार्टी में आठ साल के कार्य में शिक्षा को लेकर उन्हें काफी सराहना मिली है। 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी मेनिफेस्टो को तैयार करने में भी वे अहम भूमिका में नजर आई। 2020 में कालकाजी से विधानसभा चुनाव जीती। वहीं साल 2023 में पहली बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री बनी और अब 2024 में सीधी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से साल 2001 में ग्रैजुएट हुई। आगे की पढ़ाई के लिए आतिशी इंग्लैंड गई। जहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में ससुराल भी बेहद शिक्षित है। यूपी के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव के रहने वाले आतिशी के ससुर बीएचयू के पूर्व कुलपति रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें। 

Ambika Sharma

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

2 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

4 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

6 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

7 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

9 घंटे ago