Categories: भारत

Delhi Rain: आज दिल्ली में हो सकती है तेज बारिश, 11 सितंबर से बदलेगा मौसम

Delhi Rain: भारतीय मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के बड़े एरिया में अगले कुछ घंटों में भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। तेज वर्षा के चलते G20 Summit में आए विदेशी नेताओं तथा मेहमानों के लिए रखे गए राजघाट का कार्यक्रम खटाई में पड़ सकता है। 

लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही है बारिश

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से राजधानी में लगातार वर्षा का दौर चल रहा है। हालांकि बारिश इतनी तेज नहीं थी कि जी20 शिखर सम्मेलन में किसी तरह की बाधा पहुंचे। साथ ही केन्द्र सरकार ने इस तरह की किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहले ही इंतजाम कर लिए थे। परन्तु अब रविवार को तेज बारिश के चलते कुछ कार्यक्रमों पर खतरा मंडरा सकता है।

बारिश के बाद दिल्ली में गिरा तापमान

लगातार हल्की बारिश के चलते दिल्ली का तापमान सामान्य से कम ही रहा। इस बार सितंबर में अभी तक अधिकतम तापमान भी सामान्य तापमान के मुकाबले कम ही रहा है। इस माह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि रविवार और सोमवार को हल्की से तेज बारिश हो सकती है, साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। 

12 सितंबर से फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को मौसम एक बार फिर से पलटी मार सकता है। मौसम में नमी बढ़ेगी और गर्मी का प्रकोप एकदम से बहुत ज्यादा हो जाएगा। आईएमडी ने बताया कि 12 से 15 सितंबर का मौसम शुष्क रह सकता है जिसकी वजह से तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार, तो भूकंप से करीब 500 लोगों की हुई मौत

Aaj Ka Itihas 12 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

25 मिन ago

Top 10 Big News of 11 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 11 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

48 मिन ago

प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में निश्चित रूप से कमल खिलेगाः मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने आज (गुरूवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय…

13 घंटे ago

CM Bhajanlal Sharma को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट की मंजूरी बिना नहीं जा पायेंगे विदेश यात्रा

CM Bhajanlal Sharma News : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) इन…

13 घंटे ago

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर मे स्वयंसेवक दिखाएंगे ‘पराक्रम’

जयपुर। विजयादशमी पर सागानेर महानगर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक 'पराक्रम' का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।…

13 घंटे ago

Rajasthan News : मंत्रियों के VIP कल्चर पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, भजनलाल सरकार से की ये मांग

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की सियासत में भाजपा के बड़े नेता और मंत्री पद…

14 घंटे ago