Categories: भारत

26 जनवरी को दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा, कैसे निकलेगी गणतंत्र दिवस परेड, पढ़िए

नई दिल्ली। 26 जनवरी (26 January) यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर दिल्ली में मौसम (Delhi Weather on Republic Day) कैसा रहेगा इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। यह पूर्वानुमान जारी किया है कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में मौसम (26 January 2024 Delhi Weather) साफ रहेगा। हालांकि, 26 जनवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, परंतु बारिश होने के आसार नहीं हैं। गूगल मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने की वजह से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम सामान्य रूप से मनाया जा सकेगा क्योंकि मौसम की वजह से इसमें किसी तरह की खलल नहीं डाली जाएगी।

 

26 जनवरी को दिल्ली का तापमान (26 January Delhi Temperature)

26 जनवरी 2024 को दिल्ली का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहेगा जिसकी वजह से हवा में ठंड रहेगी। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में शीतलहर भी चल रही है जिसका असर 26 जनवरी तक रहेगा। हालांकि, 27 जनवरी से खुली धूप निकलेगी जिस वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। अभी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चल रही है जिस वजह से अचानक से ठंड बढ़ चुकी है लोगों को कंपकंपी छूट रही है।

 

26 जनवरी को दिल्ली में हवा की गति (26 January Delhi Wind Speed)

गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) को दिल्ली में ठंडी हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी जिस वजह से लोगों ठंड लगेगी। इससे बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े अधिक पहनने होंगें।

26 जनवरी को ऐसे निकलेगी गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade)

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने वालों के लिए खुशखबरी है कि मौसम उन पर मेहरबान रहने वाला है क्योंकि बारिश होने के कोई आसार नहीं है। हालांकि, ठंडी हवाओं से बचने के लिए उन्हें गर्म कपड़े पहनकर जाना होगा। गणतंत्र दिवस की परेड भी सामान्य रूप से निकलेगी और लोग उसें करीब से देखने का आनंद ले सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 26 January Weather : 26 जनवरी को मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस

24 जनवरी को दिल्ली का मौसम (24 January Delhi Weather)

24 जनवरी को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस से 2 दिन पूर्व बुधवार को दिल्ली का मौसम एकदम शानदार रहेगा। मौसम साफ रहेगा, दिनभर धूप खिली रहेगी। 24 जनवरी को दिल्ली में तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा, हवाएं 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, तापमान कम होने की वजह से दिल्ली में ठंड रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: 26 January Weather : 26 जनवरी को राजस्थान में मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस

25 जनवरी को दिल्ली का मौसम (25 January Delhi Weather)

गणतंत्र दिवस से 1 दिन पूर्व 25 जनवरी को दिल्ली का मौसम बदल जाएगा और दिनभर बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश नहीं होगी। 25 जनवरी को दिल्ली का तापमान (25 January Delhi Temperature) 16.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, तापमान कम रहने की वजह से दिल्ली वासियों को ठंड सताएगी और साथ ही हवाएं भी 16.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेंगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago