पंजाब के पटियाला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पटियाला के गुरुद्वारा दुख निवारण परिसर में रविवार की रात 10 बजे एक महिला शराब पीती हुई नजर आई। इस बेअदबी के मामले में एक श्रद्धालु ने महिला की गोरी मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक सेवादार के भी घायल होने की खबर मिली है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिसर में सरोवर के पास बैठकर पी रही थी शराब
पंजाब के पटियाला गुरुद्वारे के परिसर में श्रद्धालु ने एक महिला पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी निर्मलजीत सिंह का कहना है कि वह महिला गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने महिला को रोकने की कोशिश की। पूछताछ के लिए कर्मचारी महिला को मैनेजर के कमरे में ले जाने लगे तो महिला ने शराब की बोतल से उन पर ही हमला कर दिया। महिला की पहचान परविंदर कौर के नाम से हुई है।
3 गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत, सेवादार घायल
महिला से सेवादार पूछताछ कर रहे थे तभी निर्मलजीत सिंह वहां आ गया और फायरिंग शुरु कर दी। आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए जिसमें से 3 गोली महिला को लगी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस गोलीबारी में सेवादार भी घायल हो गया। घायल सेवादार को अस्पताल को ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ अनाज मंडी थाने में हत्या और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कराया है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…