Dhanteras 2023 Puja Timing Shubh Muhurat For Shopping: हिंदुओ का सबसे बड़े त्यौहार दीपोत्सव का आगमन हो चुका हैं। पांच दिवसीय इस पर्व का पहला दिन 'धनतेरस' के रूप में मनाया जाता है। आज 10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस की शाम को घरों के आंगन में मिट्टी के दीपक जलाये जाएंगे।
धनतेरस के दिन शुभ खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर यानी आज ही मनाई जा रही है।
कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की चीजें भी खरीदते हैं।
यह भी पढ़े: धनतेरस पर इस समय खरीदा सोना तो, लक्ष्मी-कुबेर हमेशा बने रहेंगे साथ
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…