Categories: भारत

DU के स्टूडेंट का कैंपस में मर्डर, प्रेमिका के साथ बदसलूकी करने पर हुआ झगड़ा

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में 18 जून को एक स्टूडेंट्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामूली झगड़े के चलते बदले की आग में अन्य छात्रों ने अपनी यूनिवर्सिटी के छात्र के सीने में चाकू घोंप दिया। हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज के गेट बाहर आया और निखिल के पेट में चाकू मार दिया। निखिल की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमें में हैं।

 

रविवार को निखिल चौहान आर्यभट्ट कॉलेज में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की क्लास लेकर बाहर निकला। उस समय यह घटना हुई। मामला 7 दिन पहले का बताया जा रहा है। SOL के ही एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड के साथ बदसलूकी की थी। उस समय झगड़ा हुआ। उसके बाद आरोपी राहुल और हारून मौके की तलाश में थे। रविवार को कॉलेज गेट के बाहर निखिल के निकलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही निखिल गेट से बाहर आया तीनों में बहस शुरु हो गई। उसके बाद निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया। 

 

आरोपी राहुल बिंदापुर का रहने वाला है, जिसकी उम्र 19 साल है वहीं दूसरा आरोपी हारून चाणक्य प्लेस का रहने वाला है और इसकी उम्र भी 19 साल ही है। इन दोनों ने ही पूरी घटना का बदला अपने साथियों के साथ मिलकर लिया। निखिल को चाकू लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

17 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago