भारत

Dusra Ashra Dua: रमजान के दूसरे अशरे की दुआ नोट कर लें, बीस रोजे तक होगी मगफिरत

Dusra Ashra Dua: रमजान का माहे मुबारक चल रहा है। आज भारत में 21 मार्च को दसवां रोजा रखा गया है। रमजान को तीन अशरों में तकसीम किया गया है। अभी पहला अशरा चल रहा है जो कि रहमत का अशरा होता है। मान्यता है कि रमजान के शुरु के 10 दिनों में जो बंदा रोजे रखता है और नमाज पढ़ता हैं तो उस पर अल्लाह की खास रहमत नाजिल होती है। दूसरा अशरा मगफिरत का होता है। यानी दूसरे अशरे में 11 रमजान से 20 रमजान (Dusra Ashra Dua) तक अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। रमजान के दूसरे अशरे की एक मख़सूस दुआ है जो कि रोजाना पढ़नी चाहिए। जो मुसलमान दूसरे अशरे में ये खास दुआ (Dusra Ashra Dua) पढ़ता है तो उस पर मौला की खास नज़रे इनायत होती है। हम आपको हिंदी में दूसरे अशरे की वो दुआ बताने जा रहे हैं, साथ ही अरबी और अंग्रेजी में उसका अनुवाद भी बताएंगे ताकि दुआ सीधे दिल में उतर जाए। आप सबसे दरख़्वास्त है कि हमें भी अपनी दुआओँ में शामिल करें।

यह भी पढ़ें:Ramadan Ashra Dua: रमजान के दूसरे अशरे की दुआ हिंदी में यहां मिलेगी

दूसरे अशरे की दुआ हिंदी में
(Dusra Ashra Dua)

अस्तग़्फिरुल्लाह रब्बी मिन कुल्लि ज़म्बिन वा आतूबु इलैह

Ramzan Ke Dusre Ashre Ki Dua का हिंदी अर्थ

मैं अपने सभी गुनाहों के लिए अपने रब, अल्लाह पाक से माफ़ी मांगता हूँ और उसकी ओर मुड़ता हूँ

Ramzan Ke Dusre Ashre Ki Dua in Roman English

Astaghfirullah Rabbi min kulli zambin wa atubu ilaih.

Ramzan Ke Dusre Ashre Ki Dua in English

I ask forgiveness of my sins from Allah who is my Lord and I turn towards Him.

Ramzan Ke Dusre Ashre Ki Dua in Urdu

میں اپنے رب اللہ تعالیٰ سے اپنے تمام گناہوں کی بخشش مانگتا ہوں اور اسی کی طرف رجوع کرتا ہوں۔

यह भी पढ़ें:10 Ramadan Dua: दसवें रमजान को ये दुआ पढ़ें, मगफिरत हो जाएगी

दूसरा अशरा क्या है?

अशरा मतलब दस दिनों का समूह। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा 1 से 10 रमजान तक रहता है, जिसे रहमत का अशरा कहा जाता है। वही दूसरा अशरा मगफिरत का होता है। जो कि 11 रमजान से 20 तक रहेगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी अशरा आएगा। 21 से 30 रमजान तक का अशरा जहन्नम की आग से आजादी का होता है।

दूसरे अशरे की फजीलत

रमजान के शुरू के दस दिन गुजरने के बाद आज 21 मार्च 2024 की शाम से दूसरा अशरा शुरू हो जाएगा। जिसे मगफिरत का अशरा कहा जाता है। इसमें अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत करता है और उनके गुनाहों को माफ करता है। इसी तरह तीसरा अशरा यानी रमजान माह के अंतिम दस दिन जहन्नम की आग से आजादी के होते हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि वह रमजान के दूसरे अशरे में कसरत के साथ कुरआन की तिलावत करें और अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

3 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

4 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

4 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

6 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

7 घंटे ago