पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों का खामियाजा अब उनका पूरा देश ही भुगतने जा रहा है। क्योंकि भारतीय लोग मालदीव जाना पसंद करते हैं और अब इस विवाद के बाद आम भारतीयों के साथ कई दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने भी बॉयकॉट मालदीव का फैसला किया है।
EaseMyTrip के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ceo) निशांत पिट्टी ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग को निलंबित करने का बड़ा फैसला किया है। यह फैसला उनकी कंपनी के लिए बड़े घाटे का साबित होगा लेकिन उन्होंने कहा भारत के पीएम के खिलाफ कोई ऐसा बोलेगा तो उसके साथ ऐसा ही होगा।
यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के 3 मंत्रियों की गई कुर्सी
निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को निलंबित कर दिया है।
ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता EaseMyTrip ने पीएम के खिलाफ जैसे ही गंदे शब्द बोले तो उसने 'चलो लक्षद्वीप' अभियान की शुरूआत कर दी। कंपनी के ceo ने कहा, "लक्षद्वीप का पानी और तट मालदीव से ज्यादा अच्छे हैं और EaseMyTrip पर इस स्थान को बढ़ावा देने के लिए अनोखे विशेष ऑफर लेकर आने जा रही, जहां हमारे पीएम मोदी ने हाल ही में दौरा किया था।
भारत और मालदीव के बीच बढ़ते विवाद के बीच हैशटैग 'बॉयकॉट मालदीव'सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रैंड हो रहा है। इस विवाद के बढ़ने से भारतीय पर्यटकों ने मालदीव में अपनी निर्धारित छुट्टियां भी रद्द कर दी है। मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय लोग पर्यटक बनकर जाते हैं और ऐेसे में उनका यह फैसला उनकी बर्बादी का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें:भारत के सेलिब्रिटी जगत ने लगा दी मालदीव की लंका! बोले-अब लक्षद्वीप जाएंगे
मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए लक्षद्वीप की उनकी यात्रा का मजाक उड़ाया था। मालदीव नेता जाहिद रमीज ने लिखा, बेशक ये अच्छा कदम है, लेकिन भारत कभी हमारी बराबरी नहीं कर सकता। मालदीव tourist को जो सर्विस देता है वो भारत कैसे देगा। वो इतनी सफाई कैसे रख पाएगा। उनके कमरों से बदबू आती है जो टूरिस्ट की बड़ी दिक्कत है। मालदीव की नेता मरियम शिउना ने पीएम नरेंद्र मोदी को जोकर तक कहा है।
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…