भारत

Eid ka Chand Kab Dikhega : भारत में ईद का चांद कब दिखेगा, मुस्लिम भाई तारीख और टाइम नोट कर लें

Eid ka Chand Kab Dikhega : रमजान का मुक़द्दस महीना अपने आखिरी पड़ाव में है। अब बस चार दिन बाद ईद का चांद नजर आ सकता है। हिजरी कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फित्र मनाई जाती है। रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद आखिर में मुसलमान ईद-उल-फितर का यह त्योहार मनाते हैं। ईद-उल-फितर जिसे भारत में मीठी ईद भी कहा जाता है, इस दिन घरों में सेवंइयां और खास मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन ईद का चांद बहुत मुश्किल से नजर आता है। तो इस बार भारत में किस दिन और कितने बजे ईद का चांद (Eid ka Chand Kab Dikhega) नजर आएगा ये जानकारी हम आपको बता रहे हैं। चूंकि अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन या समय पर ईद का चांद दिखाई (Moonsighting Eid 2024) देता है और उसी के अनुसार ईद का ऐलान किया जाता है। भारत में दिल्ली की जामा मस्जिद की हिलाल कमेटी ईद की घोषणा करती हैं। हमारी जानिब से आपको ईद की एडवांस मुबारकबाद।

यह भी पढ़ें : Chand Dekhne ki Dua: चांद देखने की दुआ हिंदी में, अभी नोट कर लें!

भारत में ईद का चांद कब दिखेगा ?
(Eid ka Chand Kab Dikhega)

हजरात रमजान का चांद 11 मार्च को दिखा था तो रोजे 12 मार्च से शुरु हो गए थे। अब रमजान के 29 रोजे 9 अप्रैल को पूरे हो जाएंगे। ऐसे में कभी कभार चांस होता है कि रमजान के 29वें रोजे की शाम को ही चांद नजर (Moonsighting Eid 2024) आ जाता है। लेकिन इस बार ईद का चांद भारत में (Eid ka Chand Kab Dikhega) 10 अप्रैल 2024 की शाम को 6 बजकर 50 मिनट के आसपास नजर आने की पूरी संभावना है। यानी ईद का त्योहार भारत में 11 अप्रैल बरोज गुरुवार को मनाया जाएगा।

बादलों की वजह से चांद नहीं दिखा तो क्या होगा?

कई बार बादलों की वजह से चांद नजर (Moonsighting Eid 2024) नहीं आता है। ऐसे में दिल्ली की जामा मस्जिद की हिलाल कमेटी चांद दिखने की शहादत के आधार पर ईद की घोषणा करती है। मतलब 5 ऐसे मुसलमान जो नमाज पढ़ते हो उनकी गवाही के आधार पर ये तय किया जाता है कि ईद का चांद नजर आया या नहीं। हर जिले की अपनी हिलाल कमेटी होती है जो कि दूरबीन से चांद देखकर भी फैसला करती है। खाड़ी देशों में तो एक दिन पहले ही ईद का चांद नजर आ जाएगा। ऐसे में दुबई कुवैत और सऊदी अरब में ईद का चांद 9 अप्रैल की शाम को नजर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें : Eid 2024 : मीठी ईद कब आती है, भारत में इस तारीख को मनाई जाएगी

ईद की छुट्टी कब है ?

भारत में ईद उल फित्र की 1 दिन की छुट्टी होती है। लेकिन ये छुट्टी चांद दिखने पर तय की जाती है। भारत सरकार की तरफ से ईद के मौके पर सभी संस्थानों में एक दिन का अवकाश रखा जाता है। कैलैंडर में लिखा रहता है कि ईद का अवकाश चंद्रदर्शनानुसार (Eid ka Chand Kab Dikhega) होगा। क्योंकि चांद एक दिन पहले भी नजर आ सकता है। इस बार भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल को नजर आने की पूरी संभावना है। ईद उल फितर का त्योहार भारत में गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। वैसे 9 अप्रैल को चांद दिखने (Moonsighting Eid 2024) की संभावना बहुत कम है। ज्यादातर रोजे 30 ही होते हैं। चार पांच साल में एक बार 29 रोजे होते हैं। आप सबको हमारी तरफ से ईद उल फित्र की हार्दिक मुबारकबाद।

Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

20 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

29 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago