भारत

Eid ki Namaz ka Tarika : ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका जान लें

Eid ki Namaz ka Tarika : अलविदा रमजान का गमजदा लम्हा आ चुका है। आज शाम को दुबई और खाड़ी देशों में ईद का चांद नजर आ जाएगा। भारत में कल शाम 10 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ जाएगा। सऊदी अरब में कल सुबह 10 अप्रैल को ईद की नमाज अदा की जाएगी। हम यहां पर आपको ईद की नमाज का सुन्नत तरीका (Eid ki Namaz ka Tarika) बता रहे हैं। ईद की नमाज सामान्य नमाज से थोड़ी अलग होती है। हम हिंदी जबान में ये जानकारी लाए हैं ताकि आप लोगों को ईद की नमाज पढ़ने में कोई दिक्कत पेश नहीं आए। आप सबको ईद उल फित्र की तहे दिल से मुबारकबाद।

यह भी पढ़ें : Eid Ka Chand Dekhne Ki Dua : ईद का चाँद देखने की दुआ, मुस्लिम भाई नोट कर लें

ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका
(Eid ki Namaz ka Tarika)

  • सबसे पहले ईद उल फितर नमाज की नियत कर लें
  • नियत की मैंने दो रकअत नमाज़ वाजिब ईदुल फित्र की मय ज़ाइद 6 तकबीरों के, वास्ते अल्लाह तआला के पीछे इस इमाम के, मुंह मेरा काबे शरीफ़ की तरफ – अल्लाहु अकबर
  • अल्लाहु अकबर कहते समय दोनों हाथ कान तक उठाकर ले जाये, फिर हाथ बाँध ले
  • फिर ईद की नमाज में सबसे पहले सना पढ़े
  • “सुबहाना कल्ला हुम्मा व बिहम्दिका व तबारा कस्मुकाव त’आला जद्दुका वला इलाहा गैरुका”
  • सना पढने के बाद दुबारा से हाथ कान तक ले जाए अल्लाहु अकबर कहकर हाथ छोड़ दे
  • दूसरी बार फिर से कान तक हाथ ले जाये और अल्लाहु अकबर कहकर हाथ छोड़ दे
  • एंव तीसरी बार भी यही करना है लेकिन इस बार हाथ को छोड़ना नहीं बल्कि बाँध लेना है।
  • अब इमाम जो भी पढ़े उसे ध्यान से सुने इधर उधर ध्यान न दे।
  • इमाम साहब अऊजु बिल्लाह, बिस्मिल्लाह और सूरए फातिहा अन्य सूरत पढे
    तो ऐसे में आपको खामोश होकर सुनना चाहिए।
  • दूसरी रकअत के लिये सज्दे से खड़े होने पर इमाम साहब बिस्मिल्लाह/सूरए फातिहा/अन्य कोई सूरत पढ़े
    ऐसे में आपको खामोश होकर सुनना है।
  • जब इमाम साहब “अल्लाहु अकबर” कहे फिर कानो तक हाथ उठाए फिर हाथ छोड़ दे
  • दुबारा से अल्लाह हु अकबर कहेंगे।
  • ऐसे में आपको दुबारा से कान तक हाथ ले जाकर छोड़ देने हैं
  • अंतिम एंव चौथी बार इमाम साहब “अल्लाहु अकबर” कहे
    तो हाथ बिना उठाये सीधे रुकू में जायेंगे और नियम के मुताबिक ईद की नमाज पूरी करे।
  • ईद की नमाज ख़त्म हो जाने के बाद इमाम साहब खुत्बा पढेंगे जिसे ध्यान से सुने।
  • खुत्बा सुनना वाजिब है
  • इसके बाद सब लोग आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

यह भी पढ़ें : Dubai Eid Moon Sighting : दुबई में आज दिखेगा ईद का चाँद, यूएई में कब होगी ईद की नमाज जान लें

भारत में कब होगी ईद ?

आज भारत में 9 अप्रैल को 29वां रोजा है। कल आखिरी रमजान होगा और ईद का चांद बुधवार 10 अप्रैल की शाम को दिख जाएगा। भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। टाइम जोन और भौगोलिक लोकेशन के आधार पर भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद शुरू होता है। हमारे तमाम मुस्लिम बंधुओं को तहे दिल से ईद मुबारक।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

11 मिन ago

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

1 घंटा ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

3 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

4 घंटे ago