Categories: भारत

राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत आज से

कर्नाटक के बाद इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के साथ कम से कम तीन विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। अन्य राज्यों में सिलसिलेवार चुनाव के कारण 2024 के आम चुनाव तक सियासी फिजा गर्म रहेगी। इसी के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तैयारी कर ली है। आज राहुल गांधी तेलंगाना के खम्मम में रैली निकालकर चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। रैली के बाद वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

आज से तेलंगाना में कांग्रेस का चुनावी बिगुल

तेलंगाना राज्य में दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राहुल गांधी की इस रैली से कांग्रेस तेलंगाना में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। खबरों के मुताबिक इस मौके पर पूर्व सांसद पोनुलेटी श्रीनिवास रेड्डी खम्मम में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। राहुल गांधी तेलंगाना में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। 

 

TOP TEN – 2 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

कांग्रेस के कार्यकर्ता तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व वाले बीआरएस सरकार के लड़ने के लिए एकजुट है। इसके लिए कांग्रेस नेता भट्टी विक्रमार्क ने बीआरएस सरकार की असलियत लोगों तक पहुंचाने के लिए पैदल यात्रा निकाली थी। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का कहना है कि राहुल गांधी की इस रैली से पार्टी को राज्य में गति मिलेगी। 

 

रेवंत रेड्डी ने कहा- पूरे राज्य से लोगों को खम्मम में लाने के लिए पार्टी ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की 1500 बसें किराए पर ली थी। जिसके लिए पार्टी 2 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर चुकी है। लेकिन टीएसआरटीसी की ओर से अभी तक बसों की व्यवस्था नहीं कराई गई। 
 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

14 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago