दिल्ली में बारिश फिर से अपना कहर दिखाने की तैयारी में है। यहां फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। जिससे प्रशासन सहित लोगों में भी डर बैठ गया है। पिछले कुछ घंटों में यमुना का जल स्तर 1 मीटर से ज्यादा बढ़ गया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में लोगों को बारिश और जलभराव से होने वाली कई बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
यहां दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से भी लोगों को खासी परेशानी और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से जहां एक ओर यहां मच्छरों का आतंक बढ़ गया है वहीं पीने के पानी की लाइनों में भी गन्दा पानी आने से लोगों को दूषित पानी से होने वाली कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई राज्यों में फिर बारिश मचा सकती है तबाही
शनिवार शाम का जलस्तर जहां 205.09 मीटर आंका गया जो रविवार तक 206.01 मीटर आ गया था। वहीं महाराष्ट्र में भी बारिश से चट्टान खिसकने की घटना हुई। जिससे मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर मलबा इकट्ठा हो गया। दूसरी ओर दक्षिण गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र में भी तेज बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। यहां भी मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गोवा, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है।
राहत कैंपों के हालात हुए खराब
दिल्ली में निचले इलाकों में पानी भराव के बाद लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए थे। जहां प्रशासन की ओर से लोगों के रहने की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्थाओं के अभाव और मौसम के कारण लोगों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहां पर लोगों में बुखार, पेटदर्द, सिरदर्द के साथ त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं। वहीं दिल्ली में आंखों से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। जिनको काबू करने में प्रशासन नाकामयाब साबित हो रहा हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…