टीडीपी प्रमुख तथा आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंद्रबाबू को नंदय़ाला से अरेस्ट किया गया है। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा होने की भी खबरें हैं। पुलिस अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की भी खबरें हैं। नायडू को गिरफ्तार कर सड़क मार्ग के द्वारा नंद्याल से विजयवाड़ा ले जाया गया।
पूर्व सीएम के खिलाफ वर्ष 2021 में कौशल विकास घोटाला मामले के अन्तर्गत भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच के तहत ही उन्हें आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी YSRCP ने भी आरोप लगाए थे कि नायडू ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान 118 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। इसके साथ ही उन पर कौशल विकास योजना में भी करीब 350 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया जाता है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस चंद्रबाबू ने गिरफ्तारी वारंट दिखाने की भी मांग की थी। साथ ही उन्होंने तबियत खराब होने का भी दावा किया जिसके बाद पुलिस उन्हें ह़ॉस्पिटल लेकर गई।
चंद्रबाबू नायडू के अनुसार उनकी गिरफ्तारीके वक्त उन्हें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखाए गए। इन सभी आरोपों पर बोलते हुए पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर वे सभी पेपर उपलब्ध करवा देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सुनियोजित योजना के तहत अरेस्ट किया गया है। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने गिरफ्तारी की आशंका जताई थी जो अब पूरी तरह सही साबित हुई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नायडू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PMLA) के साथ-साथ धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नायडू के साथ ही कई अन्य टीडीपी नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें भूमा ब्रह्मानंद रेड्डी, भूमा अखिलप्रिया, जगत विख्यात रेड्डी, एवी सुब्बार रेड्डी, बीसी जनार्दन रेड्डी का नाम भी शामिल हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…