Categories: भारत

Krishna Janmashtami 2023: दक्षिण भारत के इन 4 मंदिरों में धूमधाम से बनेगी जन्माष्टमी, जानें इनके बारे में खास

 

  • गुरुवायूर मंदिर, केरल
  • पार्थसारथी मंदिर त्रिपलीकेन, चेन्नई- 
  • जगन्नाथ पुरी मंदिर, उड़ीसा
  • श्रीकृष्ण मठ मंदिर उडुपी, कर्नाटक

 

Famous South Indian Krishna Temples: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी हैं। दुनियाभर में सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह हर्षोल्लास का समय हैं। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सभी कृष्ण मंदिरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है। ऐसे में यदि आप भी जन्माष्टमी में कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करना चाहते है तो हम आपको दक्षिण भारत ले चलते है। जानते हैं दक्षिण भारत के चार प्रमुख श्री कृष्ण मंदिरों के बारे में- 

 

यह भी पढ़े: Janmashtami Celebration: 68 की उम्र में गोविंदा बन मटकी फोड़ेंगे पूर्व मंत्री, हर साल करते है कारनामा

 

गुरुवायूर मंदिर, केरल- 
Guruvayur Temple, Kerala

 

केरल के गुरुवायूर मंदिर को दक्षिण भारत का द्वारका मंदिर कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के प्रसिद्द कृष्ण मंदिरों में से एक है। इसे 'भूलोका बैकुंठ' भी कहा जाता हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी पर भगवान विष्णु का सबसे पवित्र स्थान 'भूलोका बैकुंठ' ही माना गया हैं। कहा जाता है इस मंदिर में बृहस्पति देव ने वायु देव की मदद से कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की थी। इसी वजह से इस मंदिर को 'मंदिर गुरु' और 'मंदिर वायुर' नाम से पुकारा जाता है। 

 

यह भी पढ़े: Banke Bihari Temple: क्या आपको भी करने है बांके बिहारी जी के दर्शन, तो जान ले पहले ये नियम

 

पार्थसारथी मंदिर त्रिपलीकेन, चेन्नई- 
Parthasarathi Temple, Tripalika, Chennai

 

चेन्नई में भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध मंदिर स्तिथ हैं। इसे 'पार्थसारथी मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई के त्रिपलीकेन में यह मंदिर स्तिथ हैं। यहां भगवान विष्णु के चार अवतारों कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती हैं। मंदिर का सदियों पुराना इतिहास और वास्तुकला देखने लायक है। 

 

यह भी पढ़े: Vrindavan Famous Temple: कृष्ण के बचपन को देखने के लिए इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

 

जगन्नाथ पुरी मंदिर, उड़ीसा
Jagannath Puri Temple, Odisha

 

जगन्नाथ पुरी मंदिर भारत के चार धामों में से एक उड़ीसा राज्य में हैं। जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजे हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग के बाद भगवान कृष्ण पुरी में निवास किये थे। यहां से हर साल रथ यात्रा निकाली जाती हैं। 

 

यह भी पढ़े: 551 किलो फूलों के बंगले में विराजेंगे कृष्ण-बलराम, जयपुर गोविंद देवजी मंदिर में ये बातें होंगी खास

 

श्रीकृष्ण मठ मंदिर उडुपी, कर्नाटक
Krishna Mutt Temple, Karnataka

 

कर्नाटक में भगवान श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध 'मठ मंदिर।' कर्नाटक के उडुपी में श्रीकृष्ण मठ मंदिर में पूजा खिड़की के नौ छिद्रों में से होती हैं। यह मंदिर लकड़ी और पत्थर से निर्मित हैं। मंदिर के पास मौजूद तालाब में मंदिर का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। 

 

यह भी पढ़े: Krishna Janmashtami 2023: 30 सालों बाद बन रहा खास संयोग, जानें कब करें जन्माष्टमी सेलिब्रेशन 6 या 7 सितंबर

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago