Categories: भारत

अहमदाबाद के हॉस्पिटल में लगी आग, धुआं बढ़ने से आग बुझाने में परेशानी

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को एक अस्पताल में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग से सभी सकते में आ गए। हालांकि आग के अधिक फैलने से पहले ही मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस दौरान किसी के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

 

फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 4.30 बजे उनके पास फोन आया था। उन्होनें बताया कि अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में स्थित राजस्थान हॉस्पिटल में आग लग गई है। यह आग अस्पताल के बेसमेंट से शुरू हुई थी जो धीरे-धीरे अन्य स्थानों पर भी फैल गई। यह हॉस्पिटल कई मंजिला है। फायर ऑफिसर ने बताया कि अभी आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हॉस्पिटल के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा है। 

 

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया कि करीब 100 जवान आग बुझाने में लगे हुए हैं। बेसमेंट में अब धुआं बढ़ गया है, इस कारण मास्क लगाने के बाद भी बेसमेंट में 10 मिनट भी रुका नहीं जा सकता था। फायर की टीम को भी धुएं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके चलते आग पर काबू पाने में दिक्कतें आ रही हैं।  

 

वहीं पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद करीब 100 मरीजों को निकाला गया है। अभी भी अस्पताल से धुआं उठ रहा है। दमकल की टीम आग पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। आग को बढ़ने से रोक लिया गया है और अगले 2-3 घंटों में  आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ। 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago