पंजाब के बठिंडा में आज सुबह 4.30 बजे ही फायरिंग बोने का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में फायरिंग हुई जिसमें 4 लोगों की जान चली गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मरने वालों में जवान है या सिलिलियंस। क्विक रिएक्शन टीम मौक पर पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Morning News – यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी, Please help us
घटलास्थल को पूरी तरह से घेर लिया गया है। कैंट में अंदर से बाहर जाना और बाहर से किसी के अंदर आने पर रोक लगा दी गई है। इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इस बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आर्मी ऑफिसर्स मामले की जांच में जुट गए हैं। आर्मी ने इसे फिलहाल आतंकी हमला होने से इनकार किया है।
TOP TEN – 12 अप्रैल 2023 Morning News की ताज़ा खबरे
केंद्रीय एजेंसियों को किया हाई अलर्ट
एशिया की सबसे बड़ी छावनी बठिंडा कैंट में बुधवार को सुबह 4.30 बजे हुई फायरिंग से सभी सीनीयर ऑफिसर्स यहां आना शुरु हो गए हैं। कैंट में अंदर किसी अन्य को आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया है। देश का सबसे बड़ा डिपो यहां का एम्यूनेशन डिपो है। इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक करीब 2 दिन पहले यहां से इंसास रायफल सहित 28 कारतूस भी गायब होने की बात सामने आ रही है। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है लेकिन अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…