Categories: भारत

N Chandrababu Naidu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, इस घोटाले में हुई कार्यवाही

 

  • एपी कौशल विकास निगम घोटाले में हुई गिरफ्तारी 

N Chandrababu Naidu Arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले में हुई है। नायडू के खिलाफ साल 2021 में मामला दर्ज हुआ था। उनके साथ ही उनके बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले से हिरासत में लिया गया है। दोनों पर यह कार्यवाही आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की तरफ से की गई हैं। 

 

यह भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति की कार के फ्रीज में हमेशा रहती है 'खून की थैली', जानिए क्यों साथ चलती है एक जैसी 3 कारें

एपी कौशल विकास निगम घोटाले में हुई गिरफ्तारी 

 

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के वकील ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के लिए पूर्व सीएम को सीआईडी द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। वकील ने बताया कि हम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

 

चंद्रबाबु नायडु की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को टीडीपी समर्थकों के गुस्से को भी झेलना पड़ा। समर्थक पुलिस को चंद्रबाबू नायडु के वाहन के पास जाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन जैसे-तैसे पुलिस ने नायडु को उनके वाहन से बाहर निकाला और सुबह के छह बजे गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सीएम की यह गिरफ्तारी एपी कौशल विकास निगम घोटाले में हुई है। बताया जा रहा है कि यह गैर जमानती अपराध है, इसमें अदालत ही जमानत दे सकती है। 

 

यह भी पढ़े: Gauri Nagauri : राजनीति में उतरी गौरी नागौरी, हनुमान बेनीवाल के जिले नागौर से ठोकी ताल

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago