Categories: भारत

Free Ram Tattoo बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, गिलहरी से प्रेरणा लेकर लिया संकल्प

 

Ram Mandir News Madhya Pradesh: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना तय है। इससे पहले देश और दुनियाभर से रामभक्त अपने आराध्य प्रभु की सेवा में कुछ न कुछ अर्पित कर रहे है। जिस पर भी जो बन रहा है, वह उसी तरह अपनी सेवायें दे रहा है। एक ऐसे ही शख्स है मध्यप्रदेश के, जिनका नाम है रोहित सनेचा। रोहित सनेचा पेशे से एक Tattoo Artist है। वह राम भक्तों के लिए कुछ खास कर रहे है। 

 

राम नाम के टैटू फ्री में बना रहे रोहित 

 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले 'रोहित सनेचा' 1008 राम नाम के टैटू फ्री में बना रहे हैं। ऐसा कर वह प्रभु Shri Ram के लिए अपना समर्पण दिखा रहे है। रोहित ने 1008 राम नाम के टैटू बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन उनके पास 6500 से अधिक रजिस्ट्रेशन आ चुके है। इसके बाबजूद वह किसी को निराश नहीं कर रहे हैं। वह कहते है कि वह अपना 20 और 21 जनवरी का टैटू संकल्प जरूर पूरा करेंगे। रोहित किसी राम भक्त को निराश नहीं कर रहे है। 

 

यह भी पढ़े: श्रीराम ने किन्नरों को दिया था ये वरदान, कलियुग में ऐसे करेंगे राज

 

रामसेतु बनाने में गिलहरी ने दिया योगदान

 

रोहित सनेचा का कहना है कि राम नाम टैटू से वंचित रह गए लोगों को 23 जनवरी को इंस्टाग्राम के माध्यम से सूचित किया जाएगा। रोहित कहते है कि 550 साल और लंबे संघर्ष के बाद Ayodhya Ram Mandir का निर्माण हो रहा है। जिस तरह रामसेतु बनाने में एक गिलहरी ने योगदान दिया था, उसी तरह उन्होंने भी टैटू संकल्प लिया है। वह अपने आर्ट के जरिये योगदान देना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने राम नाम के टैटू फ्री में बनाने का संकल्प लिया है। 

 

यह भी पढ़े: नोटों पर श्रीराम की तस्वीर होनी चाहिए या नहीं, देखें लोगों ने क्या कहा

 

22 जनवरी के दिन होगा उत्सव 

 

बता दें, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में अलग-अलग राज्यों की सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही है। मध्य प्रदेश सरकार भी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेज रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी का दिन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago