भारत

Friendship Day : इन 5 गुणों वाले व्यक्ति को ही बनाएं अपना दोस्त, सुखी हो जाएगा जीवन

जयपुर। Friendship Day : हर किसी के जीवन में एक न एक सच्चा दोस्ता होता है जिससें वो अपने मन की सारी बातें शेयर करता है। क्योंकि, एक सच्चा दोस्त ही ​अपने मित्र की बात सुनकर उसें सही सलाह देता है ताकि उसके जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। हालांकि, आज के समय में ऐसे लोग कम ही मिलते हैं जो मौका पड़ने पर सच्ची दोस्ती निभाए। ऐसे लोग अच्छे समय में तो सच्ची दोस्ती का नाटक करते हैं, लेकिन बुरा वक्त आने पर तुरंत पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार किसी को भी व्यक्ति को अपना सच्चा दोस्त बनाने से पहले उसमें क्या—क्या गुण होने चाहिए उनकी पहचान कर लेनी चाहिए ताकि समय पड़ने पर वो आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे। चाणक्य के अनुसार अच्छे मित्र जीवन में एक अनमोल रत्न होते हैं। अगर आपके जीवन में ऐसे मित्र हैं, तो उन्हें महत्व दें और उनकी दोस्ती को बनाए रखें। आचार्य चाणक्य ने सच्चे दोस्त (Best Friend Property) के जो 5 गुण बताए हैं वो इस प्रकार हैं:—

1. विपत्ति में साथ देने वाला व्यक्ति

एक सच्चा मित्र वो ही व्यक्ति होता है जे आपके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन हो, परंतु एक सच्चा दोस्त कभी भी आपको अकेला नहीं छोड़ेगा। ऐसे में हमेशा साथ निभाने के गुण रखने व्यक्ति को ही अपना सच्चा दोस्त बनाएं।

2. समझदार और ज्ञानवान व्यक्ति

एक अच्छा और सच्चा मित्र वो ही व्यक्ति हो सकता है जो समझदार और ज्ञानवान हो। वह आपको अपनी सही सलाह देकर हमेशा आपके जीवन में उचित मार्गदर्शन करता रहेगा। बिना किसी स्वार्थ के आपको सच्ची सलाह देने वाला व्यक्ति सच्चा मित्र हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Friendship Day : भारत से इन 5 देशों ने निभाई सच्ची दोस्ती, पूरी दुनिया है कायल

3. आपके रहस्य गुप्त रखने वाला व्यक्ति

जो अपने मित्र का रहस्य गुप्त रख सकता है वो सच्चा मित्र होता है। जो व्यक्ति आपके रहस्यों को अपने तक ही सीमित रखता है वो आपके विश्वास का सम्मान करता है। वो आपके रहस्यों को किसी के सामने उजाकर करके आपकी कमजोरी को बाहर नहीं आने देता। ऐसा व्यकित ही आपका सच्चा दोस्त हो सकता है।

4. क्षमाशील व्यक्ति

एक अच्छा मित्र वो व्यक्ति हो सकता है क्षमाशील होता है। अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो वो उसें तुरंत माफ कर दे तो आपका सच्चा दोस्त है। आपसे गलती होने पर भी नाराज नहीं हो और हमेशा साथ निभाई तो वो व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त हो सकता है।

5. ईमानदार व दयालु व्यक्ति

जो व्यक्ति ईमानदार व दयालु प्रवृति का होता है वो आपका सच्चा दोस्त हो सकता है। क्योंकि वो आपसे हमेशा सच बोलेगा, चाहे वो आपको कड़वा ही क्यों न लगे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago