भारत

जरा सी गलती, बड़ा हंगामा! शादी की तय तारीख से एक दिन पहले पहुंची बारात

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामले में बारात शादी की तय तारीख से एक दिन पहले ही पहुंच गई। शादी के एक दिन पहले ही बारात को आया देख वधू पक्ष के लोग हैरान रह गए। बाद में पता चला कि एक जरा सी गलती की वजह से यह पूरी घटना हुई।

कहानी कुछ यू हैं कि हमीरपुर में रहने वाले एक परिवार ने अपनी पुत्री रेखा का विवाह तय किया था। विवाह की तिथि मुहूर्त के अनुसार 27 फरवरी को रखी गई। सब चीजें तय हो चुकी हैं, विवाह के बाकी फंक्शन्स भी चल रहे थे। परन्तु बारात एक दिन पहले अर्थात् 26 फरवरी को ही वधू के घर पर पहुंच गई। गांव में अचानक बारात आई देख सब हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी कर रही बेलन लेकर इंतजार! पढ़े 5 मजेदार पति-पत्नी के चुटकुले

गांव वालों के सहयोग से हुआ विवाह

यूं आनन-फानन में बारात आई देख गांव वालों ने तुरंत ही सारे जरूरी इंतजाम करने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में सभी लोगों ने मिलकर बारात की आवभगत की, उन्हें भोजन परोसा गया और विवाह से जुड़ी सभी परंपराओं को सही तरह से किया गया। इस तरह दोनों परिवारों ने आपसी समझ और पड़ौसी ग्रामीणों के सहयोग से विवाह समारोह को सुखपूर्वक पूर्ण किया।

यह भी पढ़ें: Ajab Gajab News: साल भर तैयारी के बाद किया पति का मर्डर, ऐसे खुला राज

इस वजह से एक दिन पहले पहुंची बारात

यह घटना देखने में जितनी हैरान करने वाली है, इसके पीछे का कारण भी उतना ही गजब है। वर पक्ष के अनुसार कार्ड छपाई करवाते समय उसमें 27 फरवरी की जगह 26 फरवरी छप गया था। घर में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा सदस्य नहीं होने के कारण किसी ने तारीख पर ध्यान भी नहीं दिया। सभी जगह कार्ड भी बंट गए। कार्ड पर छपी तारीख के अनुसार ही रिश्तेदार घर आ गए और सारा सामान सजा कर विवाह के लिए चले भी गए।

Morning News India

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

57 मिन ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

1 घंटा ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

3 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

3 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

6 घंटे ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

6 घंटे ago