Categories: भारत

G-20 Summit Delhi में दिखाई देगी राजस्थान की बंधेज, और भी हस्तशिल्प चीजें बढाएंगी मरुधरा की शोभा

 

  • राजस्थान के ये प्रॉडक्ट्स बढाएंगे प्रदर्शनी की शोभा 

 

दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की तैयारियां जोरों पर है। 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मलेन से पहले यानी आज 8 सितंबर, शुक्रवार से दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडप में 'शिल्प बाजार' (प्रदर्शनी-सह-बिक्री) का आयोजन हो रहा हैं। इस बाजार में देशभर के अलग-अलग तरह के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किये जाएंगे। इनमें प्रदर्शित सभी उत्पाद महिलाओं और जनजातीय कारीगरों द्वारा तैयार किये गए हैं। 

 

शिल्प बाजार में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी), जीआई टैग वाली वस्तुओं को ही रखा जाएगा। यह प्रदर्शनी 8 से 10 सितंबर तक आयोजित की जायेगी। सबसे खास बात यह है कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों, अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया को इस शिल्प बाजार को देखने का अवसर प्राप्त होगा। यही नहीं विदेशी मेहमान इस प्रदर्शनी से अपनी पसंद से खरीददारी कर सकेंगे। इससे Made in India उत्पादों को वैश्विक स्तरपर बढ़ावा मिलने की उम्मीद हैं। 

 

यह भी पढ़े: G20 Summit Delhi: रोटी-रोटी के लिए तरस रहे इस देश के लोग! लेकिन G20 में शिरकत करने आएगा दिल्ली

 

राजस्थान के ये प्रॉडक्ट्स बढाएंगे प्रदर्शनी की शोभा 

 

राजस्थान से प्रसिद्ध बंधेज, लाख की चूडिय़ां, और पिछवाई चित्रकला जैसी हस्तशिल्प जी-20 भारत मंडपम के 'शिल्प बाजार' में प्रदर्शित की जा रही है। सभी जानते है कि राजस्थान का बंधेज दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। बंधेज अलग अलग रंगो की टाई-डाई कला है, जो विभिन्न प्रकार के वस्त्रों पर की जाती है। प्रदर्शनी के दौरान नाथद्वारा के कलाकारों द्वारा निर्मित प्रसिद्ध पिछवाई पेंटिंग भी दिखाई देगी। 

 

यह भी पढ़े: क्या Haldiram को सच में खरीदने जा रहा TATA Group? जानिए कितना है सच और कितना झूठ

Aakash Agarawal

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago