Categories: भारत

G20 : बिना पासपोर्ट दुनिया के किसी भी देश की यात्रा कर सकते हैं ये 3 लोग, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी नहीं ऐसी छूट

  • भारत में G20 समिट आयोजित
  • ये होता है डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
  • डिप्लोमेट पासपोर्ट के हैं कई फायदे
  • जो बाइडेन का पासपोर्ट है सबसे अलग
  • दुनिया में सिर्फ 3 लोग कर सकते हैं बिना पासपोर्ट यात्रा

 

जयपुर। भारत में G20 समिट आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए दुनियाभर से विदेशी मेहमान पहुंच रहे हैं। ये मेहमान सभी VVIP गेस्ट हैं, जिनके लिए खास फोर्स तैनात की गई है। इस फोर्स का काम यही है कि इन लीडर्स को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। इनके लिए एक रूल ये भी प्रत्येक गेस्ट और राष्ट्राध्यक्षों तक को पासपोर्ट चेक करवाने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सबके पास भले ही डिप्लोमेटिक पासपोर्ट हो उसें जांच की प्रक्रिया से गुजरना ही होगा।

 

यह भी पढ़ें : आ गया Chandrayaan 3 की डिज़ाइन वाला Special Smartphone, फीचर्स और कीमत भी दमदार

 

ये होता है डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले राहुल गांधी को अपना डिप्लोमेटिक पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा था। इसके बाद वो सामान्य पासपोर्ट लेकर अमेरिका की यात्रा पर गए थे। डिप्लोमेटिक अर्थात राजनयिक पासपोर्ट नेताओं और कुछ अधिकारियों को दिया जाता है, जो देश के प्रतिनिधि के तौर पर बाहर जाते हैं। भारत में इस पासपोर्ट का रंग कत्थई होता है। इस पासपोर्ट के एक्सपायर होने का समय 5 साल है। हालांकि, नॉर्मल पासपोर्ट में ये समय सीमा 10 साल की होती है। 

 

यह भी पढ़ें : Belthara Road : भारत के बाद अब हुआ अखंड भारत का ऐलान! पाकिस्तान समेत ये 2 देश भी होंगे शामिल

 

डिप्लोमेट पासपोर्ट के हैं कई फायदे
डिप्लोमेट पासपोर्टधारी को कई तरह की इंटरनेशनल सुविधाएं मिलती हैं, जैसे होस्ट देश में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। कोई भी खतरा आने पर उन्हें सबसे पहले सुरक्षित रखकर देश से निकाला जाता है। इसमें उन्हें विदेशों में एम्बेंसी से लेकर यात्रा के दौरान कई सुविधाएं मिलती हैं। इसके लिए वीजा की भी जरूरत नहीं होती। इसके अलावा इमिग्रेशन या किसी भी औपचारिकता के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता। 

 

यह भी पढ़ें : Belthara Road : भारत के बाद अब हुआ अखंड भारत का ऐलान! पाकिस्तान समेत ये 2 देश भी होंगे शामिल

 

जो बाइडेन का पासपोर्ट है सबसे अलग
अमेरिका के राष्ट्रपति, उनके परिवार और हाई रैंकिंग अधिकारियों को काले रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। जबकि, अमेरिका में सामान्य पासपोर्ट नीले रंग का होता है। इसके अलावा भी अमेरिका में 3 अलग रंगों के पासपोर्ट होते हैं, जिनका मकसद अलग-अलग होता है।

 

यह भी पढ़ें : G20 Summit Delhi: रोटी-रोटी के लिए तरस रहे इस देश के लोग! लेकिन G20 में शिरकत करने आएगा दिल्ली

 

दुनिया में सिर्फ 3 लोग कर सकते हैं बिना पासपोर्ट यात्रा
आपको बता दें कि पहले वर्ल्ड वॉर के बाद पासपोर्ट सिस्टम शुरू हुआ था। आपको बता दें कि इस दुनिया में 3 लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें किसी भी देश की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट या किसी भी तरह के पहचान पत्र की जरूरत नहीं पड़ती। इनमें एक नाम ब्रिटिश किंग चार्ल्स का है। उनके पहले यह अधिकार ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ के पास रहा। तीसरा नंबर जापान के राजा-रानी का है जिनको भी यह विशेषाधिकार प्राप्त है। जापान के सम्राट नारोहितो और क्वीन मसाको ओवादा हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago