हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक जेल में दो गुटों में भिड़ंत हो गई जिससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर भी हमला हुआ। इस हमले में टिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया जेल नम्बर 9 में बन्द था। वहीं पर जेल नंबर 8 में योगेश टुंडा नाम का कैदी भी बंद था। उसी कैदी ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान टिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। आज सुबह 6.30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस तरह हमले का शिकार हुआ टिल्लू
टिल्लू ताजपुरिया जेल के हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर में बंद था। इसी फ्लोर पर बंद टिल्लू पर मंगलवार सुबह ही योगेश सहित दीपक, राजेश और रियाज ने हमला किया। उन्होनें ग्रिल का हिस्सा काटा और उस लोहे की ग्रिल से टिल्लू को गोद दिया। इससे टिल्लू बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
शूटआउट का मास्टरमाइंड था टिल्लू
बता दें कि टिल्लू तेजपुरिया 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। टिल्लू ने ही जितेंद्र योगी की हत्या के लिए शूटर्स को ट्रेनिंग दी थी। टिल्लू पर हत्या के अलावा अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…