बुद्ध पूर्णिमा: वैशाख माह की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध तथागत का जन्मोत्सव है। इस बार गौतम बुद्ध की 2586वी जयंती है। इनका जन्म ईसा से लगभग 563 साल पहले नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। 5 मई 2023 शुक्रवार को अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार बुध पूर्णिमा मनाई जाएगी।
क्या आप जानते हैं सर्वप्रथम हमें बुद्ध की जानकारी कहां से प्राप्त हुई?
बुद्ध की जानकारी का सर्वप्रथम अभिलेख है रूमनदेई। अशोक के काल में बना यह अभिलेख वह प्रथम अभिलेख है। जहां से बुद्ध की जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा जयपुर के बैराठ, खारवेल, सिहली, अनुश्रुति, कैंण्टन के अलावा अनेक अभिलेखों से बुद्ध की जानकारी प्राप्त होती है। यही नहीं विदेश में भी गौतम बुद्ध के कई अभिलेख, लेख और स्तूप प्राप्त हुए हैं। सांची का स्तूप, सारनाथ स्तूप, गया जैसे स्थानों पर मिले स्तूप और अभिलेख बुद्ध की जानकारी के विभिन्न स्रोत हैं।
बुध का जन्म
बुद्ध की माता का नाम महामाया और पिता का नाम शुद्धोधन था। बुद्ध के पैदा होने के कुछ समय बाद ही महामाया का स्वर्गवास हो गया और उन्हें उनकी मौसी यशोधरा ने पाला। बुद्ध शाक्य वंश में पैदा हुए शाक्य वंशी क्षत्रिय गौतम बुद्ध लगभग 563 ईस्वी में पैदा हुए थे। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
विवाह और पुत्र
सिद्धार्थ का विवाह 16 वर्ष की उम्र में यशोधरा से करवाया गया। इसके बाद इन्हें एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसका नाम राहुल रखा गया। राहुल का शाब्दिक अर्थ होता है एक और बंधन।
कहां-कहां फैला बौद्ध धर्म
बौद्ध धर्म एक ऐसा धर्म है। जिसकी उत्पत्ति तो भारत में हुई। लेकिन इसका विस्तार और अनुयायी भारत से अन्यत्र विदेशों में अधिक है।आज बौद्ध धर्म भारत की अपेक्षा वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, श्रीलंका, नेपाल, भूटान जैसे देशों में अधिक फैला हुआ है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…