Categories: भारत

ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट के बाद IRCTC की ओर से 35 पैसे वाला बीमा जरुर कराएं

ओडिशा रेल हादसा आज पूरे विश्व में चर्चित हो गया है। ट्रेन में सफर कर रहे हजारों यात्रियों को अचानक इस दर्दनाक घटना का सामना करना पड़ेगा कभी किसी ने सोचा नहीं था। इस घटना में 290 से भी अधिक लोग अपनी जान गवां चुके है वहीं 900 लोग घायल हो चुके है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

 

सैंकड़ों जिंदगियों का आखिरी सफर, कहीं हाथ गिरा तो कहीं पैर, शुरु हुआ ट्रेन एक्सीडेंट पर सियासती बैर

 

आपको बता दें कि IRCTC की ओर से रेल में यात्रा करने वालों के लिए बीमा भी किया जाता है। अगर यात्रा करने से पहले यह बीमा करवा लेते है तो दुर्घटना होने पर 10 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करवा सकते है। जानते रेलवे की इस बीमा राशि से संबधित सारी जानकारी के बारे में।  

 

मोदी सरकार के लिए बस 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों में ही इंसान चलते – आरजेडी

 

ट्रेन में ऑनलाइन टिकट बुक करने के दौरान IRCTC की ओर से यात्रियों को बीमा का ऑप्शन दिया जाता है। इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन मात्र 35 पैसे में 10 लाख रुपए तक का कवर प्रदान करता है। ताकि सफर के दौरान आपात स्थिति में होने वाले नुकसान का कवर हो सके। 

 

टिकट बुक करते समय चुनें बीमा ऑप्शन

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करें। टिकट बुक होने के बाद जब पेमेंट प्रोसेस का विकल्प आएगा तब वहां पर बीमा का भी ऑप्शन मिलता है। हालांकि यह विकल्प ऑप्शनल होता है लेकिन बहुत ही सस्ते बीमा के साथ सबसे अच्छा बीमा कवर होता है। यहां पर 35 पैसे में बीमा कवर मिलता है। खास बात यह कि पीएनआर के जरिए जितने भी पैसेंजर्स के टिकट बुक होते है उन सभी पर यह लागू होता है। आईआरसीटीसी की ओर से दिए जाने वाले इस बीमा कवर में मामूली चोटों से लेकर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु की स्थिति को भी कवर किया जाता है। 

 

कैटेगरी वाइज बीमा राशि

रेल में यात्रा के दौरान चोट लगने पर अगर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है तो उसके लिए 2 लाख रुपए दिए जाते है। वहीं स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 7.5 लाख रुपए और स्थायी पूर्ण विकलांगता के लिए 10 लाख रुपए का कवर दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा मृत्यु होने पर परिवहन के लिए 10 हजार रुपए का कवर दिया जाता है। 

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago