भारत

गजल में बहर (मीटर) क्या है, गजल लिखने के नियम जान लें

Ghazal ki Bahar : किसी ने क्या खूब कहा है कि “हम से पूछो कि ग़ज़ल क्या है ग़ज़ल का फ़न क्या, चंद लफ़्ज़ों में कोई आग छुपा दी जाए।” मशहूर शायर जावेद अख़्तर साहब के पिताजी श्री जाँ निसार अख़्तर साहब की ये पंक्तियां हमें गजल के बारे में बताती है। उर्दू शायरी में गजल का नाम बड़े ही एहतराम के साथ लिया जाता है। हजरात गजल के कुछ नियम होते हैं जिन्हें गजल की बहर या मीटर (Ghazal ki Bahar) कहते हैं। हम आपको इस पोस्ट में गजल के नियम बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि ग़ज़ल में कितनी बहर होती हैं, जिनको सीखकर आप भी शानदार शायरी पेश कर सकते हैं। दरअसल हमारे शायर साहब ने भी कोरोना काल में ही गजल की बहर सीखी है। फिल्मी गानों में भी बहर काफी इस्तेमाल होती है। तो चलिए जान लेते हैं कि गजल क्या है, गजल का फ़न क्या है।

यह भी पढ़ें : Urdu Words for Shayari in Hindi: शायरी में काम आने वाले आम उर्दू शब्द जान लीजिए

ग़ज़ल क्या है (Ghazal Kya Hai)

फ़ारसी ज़बान में ग़ज़ल का मतलब (Ghazal Kya Hai) है कि अपनी महबूबा से प्यार भरी बातें करना उसकी तारीफ में कुछ पंक्तियां पेश करना। हालांकि कालांतर में हिंदी उर्दू कल्चर ने गजल को काफी बेहतरीन स्थान दिया है। आजकल प्यार मोहब्बत से परे सामाजिक मुद्दों पर भी गजल कही जाती है। शायरी की दुनिया में आमतौर पर गजल लिखने के बजाए गजल (Ghazal ki Babat pdf) कहना यूज किया जाता है। किसी भी शायर को बड़े मंच पर तभी मौका मिलता है जब वह बहर में शायरी करता है, यानी मीटर में गजल लिखता है। बहर (Ghazal ki Bahar) यानी नियमों का वो बंधन जिसके दायरे में रहकर गजल कही जाती है। कुल मिलाकर किसी भी अक्षर की ध्वनि के आधार पर उसे 1 या 2 नंबर दिया जाता है। नंबरों में शब्दों को तोड़ना तकती or तक़्तीअ (Ghazal ki Taqti pdf) कहलाता है। मिसाल के तौर पर गजल शब्द की तकती की जाए तो (ग+जल = गजल) इस शब्द में ग का नंबर है 1 और जल एक साथ बोला जा रहा है तो इसका वजन हुआ 2, तो इस तरह गजल की तकती है 12 यानी गजल शब्द को यूज करने पर 12 वजन लिया जाएगा।

ग़ज़ल की 32 बहर (Ghazal ki Bahar)

A. फ़ैलुन से बनी 6 बहरें

(1)फ़ैलुन फ़ैलुन (2 फ़ैलुन)
22 22

(2)फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ै (3.5 फ़ैलुन)
22 22 22 2

(3)फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन (4 फ़ैलुन)
22 22 22 22

यह भी पढ़ें : मां को उर्दू में क्या कहते हैं, Maa in Urdu, मदर्स डे 2024 स्पेशल स्टोरी

(4)फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ै (5.5 फ़ैलुन)
22 22 22 22 22 2
धुन – दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है

(5)फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ै (6.5 फ़ैलुन)
22 22 22 22 22 22 2

(6)फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ै (7.5 फ़ैलुन)
22 22 22 22 22 22 22 2

हिंदी-उर्दू शायरी, गजल, कविता और साहित्य से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

B. मुफ़ाईलुन 1222 से बनी 3 बहरें

1. (बहरे हज़ज मुसद्दस महजूफ़)
मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन
1222 1222 122

2. (बहरे हज़ज मुसद्दस सालिम)
मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन
1222 1222 1222

3. (बहरे हज़ज मुसम्मन सालिम)
मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन
1222 1222 1222 1222

ये बहर सबसे आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। जैसे कुमार विश्वास साहब की गजल कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है, इसी बहर पर लिखी गई है।

C. फ़ऊलुन 122 से बनी 3 बहरें

4. (बहरे मुतकारिब मुसद्दस सालिम)
फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन
122 122 122

5. (बहरे मुतक़ारिब मुसम्मन मक़्सूर)
फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़अल
122 122 122 12

6. (बहरे मुतकारिब मुसमन सालिम)
फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन
122 122 122 122
धुन – मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी

यह भी पढ़ें : उर्दू में मां के हैं कई नाम

D. फ़ाइलुन 212 से बनी 3 बहरें

7. (बहरे मुतदारिक मुसद्दस सालिम)
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
212 212 212

8. (बहरे मुतदारिक मुसम्मन अहज़ज़ु आख़िर)
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ा
212 212 212 2

यह भी पढ़ें : Kisi ki Yaad me Shayari : किसी की याद में दर्द भरी शायरी, चोट खाए आशिक शेयर करें

9. (बहरे मुतदारिक मुसम्मन सालिम)
फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ाइलुन
212 212 212 212
धुन – मेरे रश्के कमर तूने पहली नज़र

E. फ़ाइलातुन 2122 से बनी 5 बहरें

10. (बहरे रमल मुरब्बा सालिम)
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन
2122 2122

यह भी पढ़ें : Rajasthani Shayari : राजस्थानी में मस्त शायरी, पढ़ते ही अंग अंग भड़क उठेगा

11. (बहरे रमल मुसद्दस महज़ूफ़)
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
2122 2122 212

12. (बहरे रमल मुसद्दस सालिम)
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन
2122 2122 2122

13. (बहरे रमल मुसमन महज़ूफ़)
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
2122 2122 2122 212
धुन – आपकी नज़रों ने समझा प्यार के काबिल मुझे

इस बहर पर भी ज्यादातर फिल्मी गाने लिखे गए हैं। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, ये गजल इसी मीटर पर लिखी गई है।

14. (बहरे रमल मुसम्मन सालिम)
फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन
2122 2122 2122 2122

F. मुस्तफ़इलुन 2212 से बनी 6 बहरें

15. (बहरे रजज़ मुरब्बा सालिम)
मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन
2212 2212

16. (बहरे रजज़ मुसद्दस सालिम)
मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन
2212 2212 2212

17. (बहरे रजज़ मुसम्मन सालिम)
मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन मुस्तफ़इलुन
2212 2212 2212 2212

यह भी पढ़ें : Ramzan ki Shayari: रमजान की शायरी हिंदी में यहां मिलेगी, अभी शेयर करें

18. (बहरे हज़ज मुसम्मन अशतर मक़्बूज़, मक़्बूज़, मक़्बूज़)
फ़ाइलुन मुफ़ाइलुन मुफ़ाइलुन मुफ़ाइलुन
212 1212 1212 1212

19. (बहरे हज़ज मुसम्मन मक़्बूज़)
मुफ़ाइलुन मुफ़ाइलुन मुफ़ाइलुन मुफ़ाइलुन
1212 1212 1212 1212
धुन – जीना इसी का नाम है

20. (बहरे कामिल मुसम्मन सालिम)
मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन मुतफ़ाइलुन
11212 11212 11212 11212

यह भी पढ़ें : Sad Shayari in Hindi: प्यार में धोखा खाए आशिकों के लिए दर्द भरी शायरी, अभी शेयर करे

मुरक़्क़ब बहर 12 हैं – अलग अलग रुक्न को जोड़ के

21. (बहरे खफ़ीफ मुसद्दस मख़बून)
फ़ाइलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन
2122 1212 22
इसमे दो छूट मिलती हैं
1122 1212 112 किया जा सकता है
धुन – तुमको देखा तो ये ख़याल आया

22. (बहरे रमल मुसद्दस मख़बून मुसककन)
फ़ाइलातुन फ़यलातुन फ़ेलुन
2122 1122 22
इसमे दो छूट मिलती हैं
1122 1122 112 किया जा सकता है

23. (बहरे मुजतस मुसमन मख़बून महज़ूफ)
मुफ़ाइलुन फ़यलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन
1212 1122 1212 22(112)
धुन – हमे तो लूट लिया मिलके हुस्न वालो ने

यह भी पढ़ें : अजमेर का इतिहास कविता के रुप में, खेल खेल में राजस्थान जीके सीखें

24. (बहरे मज़ारिअ मुसमन अख़रब मकफूफ़ मकफूफ़ महज़ूफ़)
मफ़ऊल फ़ाइलात मुफ़ाईलु फ़ाइलुन
221 2121 1221 212

25. (बहरे मज़ारिअ मुसम्मन मक्फ़ूफ़ मक्फ़ूफ़ मुख़न्नक मक़्सूर)
मफ़ऊल फ़ाइलातुन मफ़ऊल फ़ाइलातुन
221 2122 221 2122

26. (बहरे रजज़ मख़बून मरफ़ू’ मुख़ल्ला)
मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन मुफ़ाइलुन फ़ाइलुन फ़ऊलुन
1212 212 122 1212 212 122

यह भी पढ़ें : माँ पर मुनव्वर राणा की शायरी, मदर्स डे 2024 स्पेशल स्टोरी

27. (बहरे रजज़ मुसद्दस मख़बून)
मुस्तफ़इलुन मुफ़ाइलुन
2212 1212

28. (बहरे रमल मुसम्मन मख़बून महज़ूफ़)
फ़ाइलातुन फ़यलातुन फ़यलातुन फ़ेलुन
2122 1122 1122 22
इसमे दो छूट मिलती हैं
1122 1122 1122 112 किया जा सकता है
धुन – वो मेरी नींद मेरा चैन मुझे लौटा दो…

29. (बहरे रमल मुसम्मन मशकूल सालिम मज़ाइफ़ [दोगुन])
फ़यलात फ़ाइलातुन फ़यलात फ़ाइलातुन
1121 2122 1121 2122

यह भी पढ़ें : चुनाव पर जबरदस्त शायरी कविता, नेताजी को जरूर शेयर करें

30. (बहरे हजज़ मुसमन अख़रब मक्फ़ूफ मक्फ़ूफ मक्फ़ूफ महज़ूफ़)
मफ़ऊल मुफ़ाईल मुफ़ाईल फ़ऊलुन
221 1221 1221 122

31. (बहरे हज़ज मुसम्मन अख़रब मक़्फूफ़ मक़्फूफ़ मुख़न्नक सालिम)
मफ़ऊल मुफ़ाईलुन मफ़ऊल मुफ़ाईलुन
221 1222 221 1222
धुन – होंठो से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो

32. (बहरे हज़ज मुसम्मन अशतर मक़्फूफ़ मक़्बूज़ मुख़न्नक सालिम)
फ़ाइलुन मुफ़ाईलुन फ़ाइलुन मुफ़ाईलुन
212 1222 212 1222
धुन – तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे

यह भी पढ़ें : ऐसे कवि जो पत्रकार भी थे, प्रेस आजादी दिवस, Press Freedom Day 2024

एक रुक्न दो बार रिपीट – मुरब्बा बहर
फ़ैलुन फ़ैलुन
22 22

एक रुक्न तीन बार रिपीट – मुसद्दस बहर
फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन
22 22 22

एक रुक्न चार बार रिपीट – मुसम्मन बहर
फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन फ़ैलुन
22 22 22 22

हमारे शायर का तआरुफ़ (Introduction of Our Poet)

पेशेवर राइटर होने के साथ ही इरफान अली एक शायर (Urdu Hindi Poet) भी है, गुलाबी नगरी जयपुर में रहते हैं और M.Tech (Electronics and Communication) किया हुआ है। ज़िन्दगी की धूप में तपकर और 18 सालों का तजुर्बा हासिल करके इंजीनियरिंग लेक्चरर से लेकर बैंकर, फैक्ट्री मैनेजर और अब बतौर कंटेट राइटर इरफान अली अपने लाजवाब लफ़्ज़ों से लोगों को अपना बना रहे हैं। गरीब नवाज़ की नगरी अजमेर के बिजयनगर शहर के रहने वाले इरफान भाई खाड़ी देशों की ख़बरों (Middle East News) के एक्सपर्ट और इस्लामिक कंटेंट के माहिरीन माने जाते हैं। Rockshayar (रॉकशायर) के नाम से हिंदी उर्दू शायरी लिखते हैं। इनके पिटारे में हर टॉपिक पर कविता और शायरी मौजूद रहती हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 1222 1222 1222 1222 par ghazal2122 2122 2122 बहर पर गीत32 bahar meter of hindi urdu gazalgazal kaise likhegazal ki baharGazal likhna seekhen kaafiya aur uske niyamgazal me meter kya haigazal poetry rules hindi meGhazal Ka Vyakaran Dr. Kunwar Bechain PDFghazal ki babat pdf in hindighazal kya haighazal me bahar hindikafiya radeef meaningmorning news india shayari kavitarockshayar irfan shayari bahar metershayari kya haishayari me bahar kya haiग़ज़ल की प्रमुख 32 बहरग़ज़ल की बहर क्या हैगजल की बाबत हिंदी PDFग़ज़ल की सबसे छोटी बहरगजल में कितनी बहर मीटर होती हैग़ज़ल लिखना सीखेंगजल लिखने का आसान तरीकागजल लिखने के नियमफ़िल्मी गानों की तकती बहरबहर पर फिल्मी गीतबहर में शायरी लिखना सीखेबिना बहर की ग़ज़लमीटर में गजल कैसे लिखेरदीफ़ और काफ़िया में क्या अंतर हैरेख़्ता तक़्तीअ प्रोजेक्ट (बीटा)रॉकशायर इरफान शायरी बहरशायरी में बहर क्या हैसबसे आसान बहर

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago