sukhdev singh gogamedi murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और चक्काजाम किया जा रहा है। राजपूत समाज एकजुट होकर जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा है। लेकिन गोगामेड़ी के परिवार के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो कम ही लोग जानते हैं।
पुलिस आज गोगामेड़ी की मौत के बाद पूरे राज्य में मुस्तैदी से व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है। गोगामेड़ी की पहली पत्नी भी उसी पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था। सुखदेव सिंह की पहली पत्नी का नाम शंकुन्तला बताया जाता है। वे हरियाणा होमगार्ड में कार्यरत थी। सुखदेव सिंह ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। उनकी पहली पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। गोगामेड़ी की पहली पत्नी शंकुन्तला हरियाणा होमगार्ड में थी। उन्हें विभाग से टर्मिनेट कर दिया गया था, इसके बाद वे गोगामेड़ी गांव में ही हैं। हत्या की खबर के बाद वे भी जयपुर पहुंची हैं।
सुखदेव सिंह की दूसरी पत्नी का नाम शीला शेखावत है। वे उनके साथ भादरा में रह रही थी। दूसरी पत्नी से उनके दो बेटियां भी है। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय नामांकन भरने के बाद उन्होंने नामांकन वापस भी ले लिया था। गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत भी राष्ट्रीय करणी सेना की महिला विंग से जुुड़ी हैं। वे महिला विंग में पदाधिकारी हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…