Categories: भारत

टोल प्लाजा पर लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए काम करेगी सरकार की खास तकनीक

परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए खास तकनीक के बारे में बताया है। इस विशेष तकनीक के आने के बाद टोल प्लाजा पर लंबी कतार में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाने की पहल की है। आने वाले दिनों में टोल प्लाजा पर GNSS तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

अज्ञानता का पुरस्कार दिल्ली की AAP पार्टी को, सीएम खट्टर ने समझाया बैराज का मतलब

 

शुक्रवार को राज्यसभा में टोल प्लाजा के समय पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल प्लाजा पर लगने वाले औसत समय में बड़ी गिरावट की जानकारी दी। साथ ही कहा कि टोल प्लाजा का औसत वेटिंग टाइम जो 734 सेकंड था वो अब घटकर 47 सेकंड रह गया है। 

 

FASTag लगने से आई गिरावट

नितिन गडकरी ने कहा कि FASTag लगने के बाद टोल प्लाजा कलेक्शन में तो बढ़ोतरी हुई ही है साथ ही लंबी लाइन भी छोटी हुई है। औसत वक्त में पहले से बहुत कमी आई है। जो थोड़ा बहुत समय अब लगता है उसे भी जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए देश में नया सिस्टम अपडेट किया जा रहा है।  Global Navigation Satellite System पर आधारित गेट मुक्त प्लाजा बनाए जाएंगे, इससे लोगों को प्लाजा पर कुछ वक्त के लिए भी नहीं रूकना पड़ेगा, इस पर काम करने के लिए सरकार ने एक कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है'।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago