Gyanvapi Vyas Tehkhana Puja
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ को बंद करवाने के लिए मुस्लिम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। लेकिन कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर पूजा पर रोक लगाने का आदेश जारी नहीं किया है। इसके अलावा, कोर्ट ने एडवोकेट जनरल को लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने का आदेश भी जारी कर दिया है। (Gyanvapi Masjid Case) इस मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: रात 2 बजे ज्ञानवापी के तहखाने में गूंजी घंटियों के साथ आरती की आवाज
सुप्रीम कोर्ट ने व्यास तहखाने में पूजा-पाठ रोकने से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को पहले हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया था। (Gyanvapi Masjid Case) इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट पूजा को बंद कराने की याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद वाराणसी की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
मुस्लिम पक्ष ने कहा की वाराणसी कोर्ट ने 7 दिन में पूजा की व्यवस्था तहखाने में करने का निर्देश दिया था। लेकिन 7 घंटे में ही पूजा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई जिसके कारण माहौल खराब होने लगा। (Gyanvapi Masjid Case) हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि ASI के सर्वे में तहखाने का दरवाजा नहीं मिला।
व्यास तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने से नाराज मुस्लिम पक्ष ने शुक्रवार को जुमे पर बंद का आह्वान किया। सामान्य तौर पर यहां 300 से 500 लोग पहुंचते थे लेकिन मस्जिदों में जुटने की अपील के बाद 1700 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए।(Gyanvapi Masjid Case) पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते नमाजियों को बाहर ही रोक दिया। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने काशी बंद का आह्वान किया था।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Mosque: राम मंदिर से ज्यादा ज्ञानवापी में पुजा को लेकर उत्साह, मुस्लिम पक्ष को झटका
शुक्रवार को व्यास तहखाने में स्थापित विग्रह की पूजा की गई। मंगला आरती संपन्न होने के बाद जो दर्शनार्थी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं, वे व्यास जी तहखाने का भी दर्शन कर रहे हैं। (Gyanvapi Masjid Case) 31 साल बाद यहां फिर से पूजा-अर्चना की गई।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…