Haj Date 2024 : मुसलमानों का दूसरा बड़ा त्योहार बकराईद एक महीने बाद आने वाला है। इसी दिन पवित्र हज यात्रा की जाती है। भारत से हज की फ्लाइट 9 मई से शुरु हो चुकी है, राजस्थान जयपुर से हज की पहली फ्लाइट 21 मई 2024 से शुरु होने जा रही है। हज पांच दिन तक चलता है। हम आपको इस साल हज कब होगा (Haj Date 2024) ये जानकारी दे रहे हैं। वैसे जिलहज का महीना 7 जून से शुरु हो सकता है। चलिए हज यात्रा 2024 के बारे में जान लेते हैं। इस पोस्ट को तमाम आज़मीन हजरात जरूर शेयर करें और अल्लाह के दर पर हमारे मुल्क की खुशहाली और हमारे लिए दुआ करें।
यह भी पढ़ें : जयपुर से हज की फ्लाइट सीधे मदीना उतरेगी, 21 मई से Haj Yatra 2024 शुरु
इस साल 2024 में रमजान के दौरान उमरा करने के लिए करीब 30 लाख मुसलमान मक्का पहुंचे थे। वहीं पिछले साल 2023 में दुनियाभर से करीब 18 लाख मुसलमान हज के लिए सऊदी पहुंचे थे। इस साल हज 14 जून से शुरु हो जाएगा। सऊदी अरब में ईदुल जुहा 16 जून को होगी, और भारत में बकराईद 17 जून को होगी। हज बकरीद के दो दिन पहले से लेकर कुल 5 दिन तक होता है। यानी इस बार हज 14 जून से लेकर 18 जून (Haj Date 2024) तक होगा। बाकी चांद दिखने के अनुसार तिथि में हल्का फुल्का बदलाव हो सकता है।
हज यात्रा 2024 से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
इस साल सऊदी हज मंत्रालय के 3,500 कर्मचारियों को मक्का-मदीना आने और जाने वाले आज़मीन की देखभाल करने का काम सौंपा गया है। केंद्रीय हज कमेटी के अनुसार राजस्थान से इस साल 2024 में कुल 3,969 यात्री हज यात्रा (Haj 2024 Jaipur) पर जाएंगे। इनमें जयपुर एयरपोर्ट से 3671 हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट से 114, मुंबई एयरपोर्ट से 166, बेंगलूरु एयरपोर्ट से पांच एवं अहमदाबाद एयरपोर्ट से 13 आजमीन रवाना होंगे। जयपुर एयरपोर्ट से 21 से 27 मई तक उड़ानें सीधे मदीना रवाना होगी। अल्लाह तआला इन सबके हज को कुबूल फरमाएं।
यह भी पढ़ें : भारत में बकरा ईद कब है, मुसलमान नोट कर लें तारीख
सऊदी अरब की हुकूमत ने इस बार हज यात्रा 2024 (Haj Yatra 2024) के लिए नियमों में बदलाव किया हैं। एक नया कार्ड जारी किया गया है जिसके बिना मक्का में दाखिला नहीं हो पाएगा। इसके लिए सऊदी सरकार ने परमिट और टैग सिस्टम भी शुरू कर दिया है। ये नुसुक कार्ड (Haj 2024 ID Card) न केवल हाजियों के लिए आसानी करेगा बल्कि अवैध रूप से हज करने की कोशिश करने वालों को भी रोकेगा।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…