Happy Holi Wishes: भारत में आज होलिका दहन है। होली का रंग दिलों को मिलाता है। किसी ने क्या खूब लिखा है कि रंगों की सतरंगी रंगत किस कदर रंगीन है, बिना रंगों के जिंदगी किस कदर संगीन है। वाकई में होली के दिन दिल ही नहीं लोग भी मिल जाते हैं। होली की मौज मस्ती औऱ ठिठोली जमकर रंग जमाती है। खासकर होली के दिन जीजा साली और देवर भाभी के किस्से काफी मशहूर होते हैं। रंग लगान के बहाने जो मस्ती होली को होती है उसका कोई बुरा भी नहीं मानता है। क्योंकि बुरा न मानो होली है, होली के दिन सब हमजोली है। हम आपको Happy Holi Wishes हिंदी में मस्ती भरे संदेश दे रहे हैं। ताकि आप भी होली के रंग में डूबकर भाभी और साली को जमकर रंग लगाएं। लेकिन होली का ये मतलब नहीं है कि हम रिश्तों की मर्यादा को भूल जाए, शालीनता और फूहड़ता के बीच अंतर करना जरूरी है। हमने ये संदेश केवल होली के हिसाब से बनाए है। कोई इनका गलत मतलब न निकाले।
यह भी पढ़ें: Holi Shayari: होली पर भेजे ये मस्त शायरी, मौज हो जाएगी बंधु
1
आज के दिन साली को न छोड़ेंगे हम,
आज के दिन हर नियम तोड़ेंगे हम।
रंग लगाएंगे कुछ इस कदर हर जगह,
के दिल से दिल का रिश्ता जोड़ेंगे हम।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
2
भाभी को जमकर रंग लगाना है,
साथ में उन्हें भंग भी पिलाना है।
न रहे कोई होश बाद उसके फिर,
कुछ ऐसा आज हमें कर जाना है।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3
होली के दिन साली की चोली रंग देंगे,
खेलेंगे होली हम तो हमजोली रंग देंगे।
कड़वाहट दिलों की मिटाकर आज फिर,
यूं लहजा लिबास और बोली रंग देंगे।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
यह भी पढ़ें:Holi 2025 किस तारीख को है, अभी से जान लीजिए होलिका दहन मुहूर्त व समय
4
देवर है नटखट भाभी को रंग लगाएगा,
आज के दिन भाभी की चाभी घुमाएगा।
भाभी का अंदाज भी कम नहीं है भड़कीला,
होली के दिन यूं पानी में आग लगाएगा।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
5
मौज अपनी जगह है मर्यादा अपनी जगह,
होली की मस्ती में हर रिश्ता है अपनी जगह।
बुरा न मानो होली है ये कहते रहते हैं सब,
हुड़दंग अपनी जगह है प्रेम हां अपनी जगह।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…