खुले में बैठे थे ‘रामलला’, तब छा गया था 7 मिनट 44 सेकंड का यह गीत

 

Hari Om Sharan Song Tera Ram Ji karenge Beda Paar: अयोध्या में बन रहे 'भव्य राम मंदिर' की चर्चाएं चारों तरफ है। हर कोई प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ है। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस दिन भव्य और आकर्षक कार्यक्रम रखा गया है। देश-दुनिया के रामभक्त इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। न सिर्फ अयोध्या बल्कि देश के हर राज्य, शहर, कस्बे, गांव और हर गली-मोहल्ले में राम का ही नाम गूंज रहा है। 

 

1992 में रिलीज़ हुआ रामगीत 

 

राम नाम के गीत और भजनों से देश-दुनिया में माहौल राममयी हो चुका है। हर कोई सिर्फ राम नाम की भक्ति में डूब जाना चाहता है। इसी बीच हम एक शानदार और कर्णप्रिय राम गीत के बारे में आपको बता रहे है, जिसे सन 1992 में रिलीज़ किया गया था। इस भजन के बोल है "राम जी करेंगे बेड़ा पार।" इस गीत को आवाज दी है मशहूर गायक 'हरिओम शरण' (Hari Om Sharan) ने। इस गीत को 'पुष्पांजलि प्रेमांजलि' एल्बम के तहत रिलीज़ किया गया था। 

 

यह भी पढ़े: रामलला के गर्भगृह में विराजेंगे जयपुर के श्री गणेश और हनुमान जी

 

'हरिओम शरण' ने बनाया माहौल 

 

'हरिओम शरण' ने यह गीत उस वक्त लोगों की जुबां पर चढ़ा दिया, जब अयोध्या में रामलला टेंट में भी विराजित नहीं थे। यह वो समय था जब 'बाबरी मस्जिद' को लेकर देशभर में माहौल गर्म था। उस समय में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए 'हरिओम शरण' का यह गीत किसी उम्मीद से कम नहीं था। 

 

यह भी पढ़े: राम मंदिर में बटेगा मेहंदीपुर बालाजी के लड्डू का प्रसाद, यह हैं तैयारी

 

अमर हो गया 7 मिनट 44 सेकंड का भजन 

 

'तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार' गीत आज भी बड़े भक्तिमय भाव से सुना जाता है। हरिओम शरण का एक हिंदी गीत है, जो 7 मिनट 44 सेकंड लंबा है। आप गाना यूट्यूब पर सुन सकते हैं और विंक पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बाद में कई सालों बाद भजन गायक 'अनुप जालोटा' ने भी इस गीत को एक अलग अंदाज में लोगों के सामने प्रस्तुत किया। भले ही आज 'हरिओम शरण' हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज उनके गीतों के जरिये अमर रही है। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago