भारत

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा की VIP सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, अनिल विज सहित कई मंत्री पीछे

Haryana Election Results 2024 : हरियाणा की 90 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों के मुताबिक कांग्रेस 60 सीटों से ज्यादा की ताबड़तोड़ बढ़त बनाए हुए है। जिससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, वहीं सीएम नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, रंजीत सिंह चौटाला, विनेश फोगाट, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश की इन वीआईपी सीटों पर क्या हाल है, इन सीटों पर किस पार्टी के उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

यह भी पढ़ें : घुमंतू लोगों पर मेहरबान हुई भजनलाल सरकार, 21000 परिवारों को दिए भूमि के पट्टे

VIP सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा और भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अतिरिक्त अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला,रानिया से रंजीत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, सिरसा से गोपाल कांडा, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव, तोशाम सीट से श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

जानिए हरियाणा की VIP सीटों पर कौन चल रहा है आगे?

भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से पहली राउंड की मतगणना के बाद 5 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

ऐलनाबाद सीट से INLD के अभय चौटाला पीछे, बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है।

उचाना कलां सीट से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा के महम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बलराम दांगी आगे, बीजेपी के दीपक हुड्‌डा और निर्दलीय बलराज कुंडू उम्मीदवार पीछे- अंबाला कैंट सीट से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पीछे हो गए हैं।

जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं, यहां से बीजेपी प्रत्याशी योगेश बैरागी पिछड़ गए हैं।

रंजीत चौटाला रानिया सीट से पीछे चल रहे हैं, इस सीट पर INLD से उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने बढ़त बनाई है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

 

Mukesh Kumar

Recent Posts

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

24 मिनट ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago