भारत

Hathras News Stampede : हाथरस में प्रवचन के दौरान भगदड़, कईयों की मौत, सैकड़ों लोग घायल और बेहोश

हाथरस। Hathras News Stampede : योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव फुलराई में भगदड़ मचने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर प्रवचन के दौरान अचानक से मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कई लोगों की जान (Hathras Stampede Death Toll) चली गई तो कई घायल हो गई। वहीं, कई बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सामने आया है कि प्रवचन के दौरान सुरक्षा गार्डों ने लोगों ने श्रद्धालुओ को रोक दिया था, जिसके बाद उनमें से कई लोगों दम घुटने की शिकायत होने लगी और फिर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक ने अनुमति तो ली थी लेकिन जितनी संख्या आयोजकों ने प्रशासन को बताई थी, उससे ज्यादा लोग पहुंचे थे।

भोलेबाबा प्रवचन कार्यक्रम में मची भगदड़

खबर है कि यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोलेबाबा प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान अचानक से भगदड़ मच गई जिससें कार्यक्रम में शामिल होने आए दर्जनों भक्तों की इस दौरान मौत हो गई और सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने पहुंच कर सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, फिलहाल जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

27 लोगों की मौत

एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक 27 डेड बॉडी की पुष्टि हो गई है। मारे गए इन सभी लोगों में 23 महिलायें, 1 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। हालांकि, घायलों व मरने वालों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है जिसका अपडेट आपको समय पर मिलता रहेगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

2 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago