बिपरजॉय तूफान के कारण भले ही गुजरात और राजस्थान में तापमान में गिरावट आई है लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी तेज गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों में हीटवेव की आशंका है। हीटवेव के चलते इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया इस स्थिति को देखते हुए 20 जून को हाई-लेवल मीटिंग करने वाले हैं।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने हीटवेव के चलते 10 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इनमें यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल है। पिछले दिनों यूपी-बिहार में हीटवेव के चलते 100 से भी अधिक मौतें हो चुकी है। बिहार में 44 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। इन राज्यों में भयंकर गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है।
किन राज्यों को बारिश से राहत
उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश होने से राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में बारिश हुई और दिन में बादल भी छाए रहे। वहीं आने वाले 15 दिनों में देश के आधे से भी अधिक राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
बिपरजॉय के चलते तापमान में आई गिरावट
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते पिछले दिनों में तापमान में गिरावट देखी गई है। इस बार मानसून की देरी से बारिश कम होने की संभावना बताई जा रही है। लेकिन इस तूफान से बारिश की 20% की भरपाई हो गई है। सिर्फ उत्तर-पश्चिम भारत में ही कोटे से 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…