Categories: भारत

पीएम मोदी के दिल से दूर हुए दिल्लीवाले, बजट पर लगा दी रोक

आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी बजट पेश करने वाली थी। दिल्ली की जनता बजट के इंतजार में थी लेकिन आज बजट पेश नहीं किया जा सकता। अंतिम समय में केंद्र सरकार ने बजट पर रोक लगा दी है। मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश किया जाना था लेकिन यह बजट दिल्ली की आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच फंस गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार ने बजट पर रोक लगा दी है। केजरीवाल का कहना है कि गृह मंत्रालय ने अभी तक बजट को मंजूरी नहीं दी है। वहीं गृह मंत्रालय का कहना है कि दिल्ली सरकार से बजट से संबधित कुछ जानकारी मांगी गई थी जो दिल्ली सरकार ने अभी तक नहीं दी है। अगर दिल्ली सरकार उन सवालों का जवाब देती है तो बजट समय पर पेश किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम एक वीडियो ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। जिसमें केजरीवाल ने लिखा कि मंगलवार को दिल्ली का बजट पेश नहीं होगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बजट पेश होने के एक दिन पहले ही बजट पर रोक लगा दी गई हो। ये सीधे तौर पर गुंडागर्दी है।

 

 

इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिख दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया कि प्लीज बजट को मत रोकिए। आप दिल्ली वालों से इतना नाराज क्यों है।

दरअसल गृह मंत्रालय ने इस बजट को मंजूरी नहीं दी है। गृह मंत्रालय की ओर से केजरीवाल से बजट के संबंध में स्पष्टीकरण में पूछा गया है कि बजट प्रस्ताव में विज्ञापन के लिए अधिक राशि क्यों आवंटित की गई है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago