Humare Ram Aye Hai Song Release हुआ, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का देखें Video

 

Humare Ram Aye Hai Song Release: करीब 400 सालों बाद अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर धारावाहिक 'रामायण' में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले कलाकारों ने एक नया गीत Humare Ram Aye Hai रिलीज़ कर दिया हैं। गीत में रामानंद सागर में श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, मां सीता की भूमिका में रही दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण बने सुनील लहरी हैं। 

 

रिलीज हुआ गीत 'हमारे राम आए हैं' 

 

अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी का गाना 'हमारे राम आए हैं' रिलीज हुआ है। इसकी जानकारी सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए दी हैं। उन्होंने लिखा है, 'सभी भारतवासियों को प्रभु की घर वापसी की हार्दिक बधाई, जय सियाराम'। 

 

तीनों सितारों ने अयोध्या में ही इस गीत की शूटिंग की है। कई दिनों से वे अयोध्या में हैं और आज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं। दीपिका चिखलिया ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही अरुण गोविल ने पोस्टर साझा कर महोत्सव की बधाई दी है। 

 

यह भी पढ़े: Ram Mandir Prana Pratishtha Live Streaming देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

अरुण गोविल बोले 'जय श्री राम।' 

 

अरुण गोविल ने लिखा है, 'सदियों के संघर्ष और लंबी प्रतीक्षा के बाद मानवता के आदर्श भगवान श्रीराम पुनः अपने भव्य दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं। विश्व के संपूर्ण मानव समाज को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव की अशेष बधाईयां और शुभकामनाएं। जयश्रीराम।' 

 

यह भी पढ़े: Ramlala Pooja Vidhi: इस तरह घर में करें रामलला की पूजा, जानें सरल विधि, मंत्र और आरती

 

गाने में अयोध्या लौटने का जश्न 

 

रिलीज हुए गीत 'हमारे राम आए हैं' में प्रभु श्रीराम को वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने का जश्न दिखाया गया है। यह गाना आपको भाव-विभोर कर देगा। 'रामायण' के बाद एक बार फिर तीनों सितारों को एक फ्रेम में देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। यह गाना 'रामायण' की यादें ताजा कर देगा।

 

देखें वीडियो – 

Aakash Agarawal

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

15 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

6 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago