Categories: भारत

ABVP से मुस्लिम लड़की चुनाव में उतरी, एकसाथ इन 3 संगठनों से है मुकाबला

 

ABVP यानि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहली बार चुनाव में एक मुस्लिम लड़की को उतारा है। यह चुनाव हैदराबाद यूनिवर्सिटी का छात्र संघ चुनाव है। यहां पर एक मुस्लिम महिला उम्मीदवार शेख आयशा को मैदान में उतारा है। आयशा का मुकाबला SFI-ASA-TSF गठबंधन के मोहम्मद अतीक अहमद के साथ है। यह केंद्रीय विश्वविद्यालय में संघ के शीर्ष पद हेतु 2 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के बीच सीधा और पहला मुकाबला है। 

 

आपको बता दें कि विशाखापत्तनम की शेख आयशा केमिस्ट्री में पीएचडी कर रही हैं। वहीं, अहमद पीएचडी छात्र हैं और हैदराबाद के ही निवासी हैं। आपको बता दें कि प्रज्वल गायकवाड़ निवर्तमान अध्यक्ष अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन (ASA) के नेतृत्व वाले गठबंधन से थे। इसमें SFI और TSF भी भागीदार थे। SFI सीपीएम की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है और TSF ट्राइबल स्टूडेंट्स फेडरेशन है। 24 वर्षीय आयशा 2019 से ABVP के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा ‘अल्पसंख्यक समर्थक’ रहा है।

 

आयशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के इस दावे को खारिज किया कि ABVP ने उन्हें केवल इसलिए चुना है ताकि यह संदेश दिया जा सके कि यह सगंठन अल्पसंख्यक विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो ABVP अल्पसंख्यक समर्थक और भारत समर्थक है। वो उन सभी अल्पसंख्यकों का समर्थन करते हैं जो राष्ट्र का समर्थन करते हैं। जो लोग पहले राष्ट्र के बारे में सोचते हैं मैं तब से इसका हिस्सा हूं। आयशा ने कहा कि जब मैं एपी में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एमएससी कर रहा थी। मैं तब राज्य कार्यकारिणी सदस्य थीं, जिससे पता चलता है कि वे नेतृत्व की भूमिकाओं में मुस्लिम महिलाओं का समर्थन करते हैं।

 

आयशा ने यह भी कहा कि चुनाव जीतने पर उनका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होगा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अक्षरश: लागू किया जाए। वो चाहती हैं कि कैंपस में एक 'सामाजिक समरसता' (सामाजिक सद्भाव) शैक्षणिक केंद्र की स्थापना की सुविधा मिले। वहीं, दूसरी तरफ SFI के नेतृत्व वाले गठबंधन से उनके प्रतिद्वंद्वी आयशा के तर्क को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि आयशा का चयन 'प्रतिनिधित्व की राजनीति' के अलावा कुछ नहीं था अतीक का कहना है कि एबीवीपी हमेशा ऐसा ही करती है।

 

यह भी पढ़े: Jaipur News: भाभा स्कूल के बच्चों ने सभागार में उतार दिए सितारे, जमकर बजी तालियां

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

12 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago