Categories: भारत

किसान भाई सावधान! अब 5 दिन तबाही मचाएगा मिचौंग तूफान

 

जयपुर। किसान भाइयों के लिए बड़ी खबर है जिसके तहत अब उन्हें अगले 5 दिन तक सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि चक्रवाती तूफान मिचौंग अगले 5 दिन तक भारी तबाही मचा सकता है। अभी यह तूफान दक्षिण भारत के तटीय राज्यों के इलाकों में कहर बरपा रहा है। इसी वजह से मौसम विभाग (IMD) ने इसको अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 6 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के उत्तरीय तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होगी।

 

किसानों के लिए IMD की चेतावनी

 

IMD ने मिचौंग चक्रवाती तूफान को लेकर किसानों को चेताते हुए कुछ सलाह दी हैं। IMD के अनुसार आंध्र प्रदेश के किसान पके चावल, देर से बोई गई मूंगफली और मिर्च की कटाई अभी रोक दें। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के किसानों को कहा गया है कि वो बाजरा, चावल और पके हुए कपास के बीजों को चुनना रोक दें।

 

फसलों को सुरक्षित जगहों पर रखें किसान

 

IMD के अनुसार किसानों ने जो फसलें काट ली हैं उन्हें सुरक्षित जगहों पर रखें। वहीं, अगर कटी हुई फसल खेत में रखी है तो उसें तिरपाल से अच्छे तरीके से ढकें। जबकि, पौधों पर फसल अच्छी मात्रा लगी है उनको तेज हवाओं से बचाने के लिए सपोर्ट लगा दें। विशेषतौर पर सब्जियों के पौधों को सपोर्ट जरूर लगाएं। यदि ऐसा नहीं किया तो पौधे गिर जाएंगे और फसल को भारी नुकसान पहुंचेगा।

 

यह भी पढ़े: भाजपा के सभी सांसदों ने दिया इस्तीफा! मोदी सरकार ने चला तगड़ा दांव

 

5 दिनों तक मचेगा मौसम का कहर

 

मौसम विभाग के अनुसार केरल समेत दक्षिण भारत के राज्यों के तटीय क्षेत्रों में आने वाले 5 दिनों तक बिजली गरजने के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश तो कई जगहों पर भारी बारिश होगी। जबकि, पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण भारतीय राज्यों के मछुआरों को सलाह दी गई है वो आने वाले 5 दिनों तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों के पास नहीं जाएं क्योंकि स्थिति कभी भी खराब हो सकती है।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago