देश में बदल रहे मौसम के कारण इस बार मानसून देरी से आएगा। नौतपा की शुरुआत इस बार बारिश के साथ हुई। पश्चिम विक्षोभ के इस समय सक्रिय होने पर मानसून 4-5 दिन लेट हो सकता है। मौसम के इस बदलाव को लेकर मौसम विभाग के वैज्ञानिक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएमडी वैज्ञानिक जून में मानसून की स्थिति के बारे में बताएंगे। इसके अलावा अल नीनो के बारे में भी जानकारी देंगे।
अल नीनो इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून से टकराने वाला है। जिससे देशभर में वर्षा में कमी और पैटर्न भी प्रभावित होगा। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मई का अंतिम सप्ताह चल रहा है। लोगों को मानसून का इंतजार होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक हफ्ते से दक्षिण-पश्चिम मानसून एक ही जगह अटका हुआ है। इसलिए केरल में हर बार 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 4-5 दिन लेट पहुंचेगा।
17 साल बाद नौतपा बिल्कुल नहीं तपा
गुरुवार से नौतपा की शुरुआत हुई। पहले ही दिन मौसम ठंडा रहा। गुरुवार को तेज ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 17 साल बाद नौतपा के पहले दिन सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले 2006 में नौतपा के पहले दिन तापमान 35.9 डिग्री रहा था।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…