Categories: भारत

INDIA गठबंधन की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे विपक्षी दल

 

INDIA Alliance Meeting: अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' सक्रिय मोड़ में आ गया है। गठबंधन की बैठक आज मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में होनी है। यह बैठक भी उस समय हो रही है, जब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को ईडी द्वारा 22 दिसंबर को आने का समन जारी किया गया है। कयास लगाए जा रहे है कि शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी होगी। 

 

गठबंधन 'इंडिया' की बैठक आज 

 

इन सब के बीच आज होने वाली विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक आज दिल्ली के अशोका होटल में होगी। इस दौरान सीट बंटवारा और न्यूनतम साझा कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा संभव है। हालांकि, अभी भी यह तय नहीं है कि 'इंडिया' का पीएम कैंडिडेट कौन होगा। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 19 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

दिल्ली पहुंचे तमाम बड़े नेता 

 

हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी दल 'संयुक्त रणनीति' पर चर्चा की जायेगी। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े और दिग्गज नेता दिल्ली पहुंच चुके है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों के सुलझने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़े: IPL Auction 2024 आज दुबई में, 10 टीम 77 जगह और दांव पर 263 करोड़ रुपये

 

पीएम चेहरे पर फैसला अटकेगा 

 

सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के चुनावों के बाद किया जाएगा। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर पहले गठित की गईं समितियां पर्दे के पीछे काम कर रही हैं। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

8 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

39 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

53 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago