Categories: भारत

भारत की ये 4 जगहें कर रही स्विट्जरलैंड को मात, गर्मी में पर्यटकों ने डाला डेरा

जयपुर। दुनियाभर में पर्यटकों के घूमने के लिए एक से एक बेहतर जगह हैं जहां पर घूमने का सपना सभी का होता है। लेकिन बस पैसों या बजट की वजह से हमारी इच्छाएं दबी की दबी रह जाती हैं। आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड जाने के लिए डेढ़ से दो लाख का खर्च आता है और बाकी चीजों को शामिल कर लें, जैसे खाना-पीना, थोड़ी बहुत शॉपिंग और ट्रेवलिंग तो ये बजट इससे भी ऊपर चला जाता है। ऐसे में आपको बता रहे हैं भारत में ही मौजूद वो शानदार जगहें जो स्विट्जरलैंड जैसी हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग इन्हें ‘इंडिया का स्कॉटलैंड’ भी कहते हैं। हम आपको भारत में मौजूद कूर्ग के बारे में बता रहे हैं जो स्वर्ग जैसी खूबसूरती से घिरे हुए हैं। ऐसे में आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं—

 

भारत के इस उग्रवादी ने बंदूक छोड़ उठाई झाड़ू, अब घर-घर जाकर कर रहा ये काम

 

​ब्रह्मगिरी पहाड़ियां, कुर्ग
प्रकृति से प्यार करने वालों को सबसे पहले ब्रह्मगिरी पहाड़ियों की सैर करनी चाहिए। यहां की हरी-भरी पगडंडियों से शुरू होती ट्रेकिंग, यकीनन आपको सुबह-सुबह रिफ्रेश कर देगी। 300 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आपको प्राकृतिक सुंदरता का असली मतबल समझ आएगा। यहां जंगलों की लकड़ियां, रंगीन वनस्पतियां और जगमगाते झरने इस जगह स्विट्जरलैंड वाला फील देते हैं। यहां आपको नीलगिरी लंगूर, चीतल डियर, उड़ने वाली गिलहरी, तेंदुआ बिल्ली और एमराल्ड पिजन जैसे पक्षियों के लिए ये जगह एक अभयारण्य के रूप में भी काम करती है।

 

बिपरजॉय के खतरे में भारत-पाकिस्तान, 150किमी प्रति घंटे की स्पीड से आ रहा संकट


मल्लल्ली जलप्रपात, कुर्ग
आपको झरने देखना पसंद है तो चलिए फिर आपके लिए हमारे पास एक खूबसूरत वाटरफॉल है। मल्लल्ली जलप्रपात कूर्ग के उत्तरी क्षेत्र में मौजूद दूधिया झरना देखने में बड़ा ही हसीन लगता है। बता दें, ये झरना यहां के रहस्यमयी झरने के रूप में जाना जाना जाता है। इस झरने का निर्माण कुमारधारा नदी से हुआ है, जो पुष्‍पागिरी पहाडि़यों के किनारे से निकलता है। अपनी 60 मीटर की ऊंचाई के साथ इस झरने को देखने में बड़ा ही मजा आता है, लेकिन ध्यान रहे बरसात के दिनों में इस झरने के पास न जाए। क्योंकि मॉनसून के दिनों में ये वाटरफॉल विकराल रूप ले लेता है।

 

जबलपुर में बोली प्रियंका गांधी, 225 महीनों की सरकार में भाजपा ने 220 घोटाले किए


तडियामंडल पीक
यह कूर्ग का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इस जगह तक आप ट्रेकिंग करते हुए पहुंच सकते हैं, लेकिन बता दें, रास्ते थोड़े मुश्किल भरे हैं, पर रोमांच प्रेमियों को ये प्लेस जरूर पसंद आएगी। प्रकृति के मनोरम नजारों का मजा उठाना है, तो फोटोग्राफी करना न भूलें। पहाड़ों की चोटी से कुदरत का नजारा बड़ा ही शानदार लगता है।

 

G20 मीटिंग के दूसरे दिन पीएम मोदी का विशेष वीडियो संबोधन, भारत हरसंभव मदद को तैयार

तलकावेरी
ब्रह्मगिरि पहाड़ियों पर स्थित तालकावेरी, कूर्ग की धार्मिक मान्यताओं को देखने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में आता है। ये डेस्टिनेशन समुद्र तल से करीबन 1,276 मीटर की ऊंचाई मौजूद है, इतनी ऊंची चोटी से जब आप नीचे बहती कावेरी नदी को देखेंगे तो शायद आपके मुंह से ‘वाह’ जरूर निकल आएगा। पास में मौजूद एक खूबसूरत मंदिर भी है, जहां आप जा सकते हैं। देवी कावेरीअम्मा को समर्पित ये मंदिर बेहद शुभ माना जाता है।

 

AAP ने रैली निकाल बीजेपी को डराया, भाजपा ने सेल्फी खींच असली चेहरा दिखाया

कूर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय
अगर आप कूर्ग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां घूमने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से जुलाई के बीच है, इस दौरान मौसम बढ़िया रहता है। इस दौरान यहां पूरी घाटी सफेद फूलों की घाटी से ढक जाती है। यहां आप ट्रेकिंग का भी मजा उठा सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

20 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago