Categories: भारत

इंडिया ही नहीं, ये 7 और भी हैं भारत के नाम! जानिए कब, क्यों कौनसा नाम पड़ा

 

  • एक दो नहीं सात नामों की है कहानी 
  • हर नाम के पीछे है रहस्य
  • धर्म और इतिहास से जुड़े हैं नाम 

जयपुर। भारत या इंडिया क्या होना चाहिए देश का नाम देश में मोदी सरकार एक बार फिर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है। पहले भी कई बार चर्चा का विषय रह चुका संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाने का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ चुका है। मोदी सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर के बीच होने वाले संसद सत्र में भारतीय संविधान से 'इंडिया' नाम को हटाने के बिल को पेश करने तैयारी हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की ओर से लोगों को अपील की गई है कि 'इंडिया' नहीं भारत नाम का इस्तेमाल किया जाए। यदि ये नाम बदलता है तो लोगों की भावनाओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कितने लोग जानते हैं भारत के नाम से जुड़े रहस्यों के बारे में कि यह नाम आखिर क्यों कब और कैसे पड़ा…

 

यह भी पढ़े: खाने की कमी ने बनाया तानाशाह किम जोंग उन को दुबला, देश भी कर रहा भूखे रहने की कोशिश

 

हमारे भारत देश के प्राचीन काल में अलग-अलग नाम थे जैसे जम्बूद्वीप, भारतखंड, हिमवर्ष, अजनाभ वर्ष, आर्यावर्त। इतिहासकारों ने भी इसे हिंदुस्तान, हिंद, भारतवर्ष, इंडिया नाम से पहचान दी। इतने नामों में से भारत सबसे ज्यादा जाना गया। विष्णु पुराण में उल्लेख है कि 'समुद्र के उत्तर से लेकर हिमालय के दक्षिण तक भारत की सीमाएं हैं। 

 

यह भी पढ़े: देव दर्शन करने जा रहे अजमेर के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, उड़ गए कार के परखच्चे

 

 

धर्म से जुड़ी है अलग अलग मान्यताएं 

विष्णु पुराण की मानें तो ऋषभदेव नग्न होकर जब गले में बांट बांधकर वन प्रस्थान के लिए गए तब उनके ज्येष्ठ पुत्र भरत के पास  उत्तराधिकार आ गया। इस कारण देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। 

एक मान्यता यह भी है कि महाभारत में हस्तिनापुर के महाराजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र का नाम भरत था। जिसके नाम पर देश का नाम भारत पड़ा। वहीं दावा किया जाता है कि सम्राट भरत के नाम पर देश का नाम 'भारतवर्ष' रखा गया। संस्कृत में वर्ष जोड़ने का अर्थ हिस्सा है। 

 

 

यह भी पढ़े: G-20 summit Delhi News: मोदी सरकार ने G-20 से पहले विपक्षी गठबंधन की उड़ाई नींद, कांग्रेस का बड़ा आरोप

 

दशरथ के पुत्र और प्रभु और श्री राम के अनुज भरत के नाम पर देश का नाम भारत रखने की बातें भी मानी जाती हैं। श्रीराम चरित मानस की मानें तो भरत ने राम के वनवास जाने के बाद उनकी खड़ाऊ को सिंहासन पर रख राजकाज संभाला था। उनके इसी त्याग के कारण देश का नाम भारत रखा गया था। 
 
क्यों हो रही है बदलाव की मांग 
भारतीय संविधान अनुच्छेद-1 में भारत की परिभाषा में 'इंडिया, दैट इज भारत' मतलब 'इंडिया अर्थात भारत' शब्दों को काम में लिया जाता है। सरकार अब इस 'इंडिया' शब्द को निकालकर 'भारत' शब्द पर ही विचार कर रही है। 2020 में इस नाम के बदलाव को लेकर काम शुरू किया गया था। तब ही संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें इंडिया शब्द गुलामी की के भाव आने के कारण भारत या हिंदुस्तान करने की बात कही गई थी। 

 

यह भी पढ़े: ज्वेलरी की दुकान को लुटने से बचाने के लिए आ गई जबरदस्त डिवाइस, 12वीं के बच्चों ने किया कमाल

 

 

कैसे बना भारत से इंडिया 
अंग्रेजों के देश में शासन के समय सिंधु घाटी को इंडस वैली के नाम से जाना जाता था। तभी देश का नाम इंडिया पड़ा। अंग्रेजों को भारत और हिंदुस्तान बोलने में मुश्किल होती थी इसलिए इंडिया नाम चलन में आ गया। 

हिंदुस्तान नाम
मध्य युग में तब तुर्क और ईरानी भारत आए थेे तब सिंधु घाटी यहां आए थे। उनसे स का उच्चारण ह में होता था। जिससे सिंधु का अपभ्रंश हिंदू हो गया। जो बाद में हिंदुस्तान बन गया।

 

 

यह भी पढ़े- 5G इंटरनेट हो सकता था सस्ता, चीनी टेक कंपनियों को रोकना भारत को पड़ा महंगा!

 

जम्बूद्वीप
जंबू पेड़ की वजह से जम्बूद्वीप नाम भारत को मिला था। विष्णु पुराण अध्याय 2 में जम्बू वृक्ष के फलों के बारे में कहा गया है। 

भारत खंड
भारत का भाग यानी भारत की भूमि का हिस्सा।​ जिससे भारतखंड नाम पड़ा। 

आर्यावर्त
आर्य भारत के निवासी थे। माना जाता है आर्यों ने देश को बसाया था। जिससे देश का नाम आर्यावर्त पड़ा। 

हिमवर्ष
हिमालय के नाम से भारत का नाम हिमवर्ष कहा जाने लगा था। 

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

14 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

15 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

17 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

17 घंटे ago