Categories: भारत

PAN-Aadhar Link करने में देरी करने पर लगी 2125 करोड़ की पेनल्टी, जानिए कैसे

जयपुर। PAN-Aadhar Link नहीं करवाने पर केंद्र सरकार ने 2125 करोड़ की पेनल्टी वसूल डाली। जी हां, यह रकम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उनको लोगों से वसूली है जिन्होंने पैन-आधार को देरी से लिंक कराया है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 30 जून 2023 मुफ्त में पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख दी थी। लेकिन इसके बाद नागरिकों ने अपना पैन-आधार लिंक नहीं कराया उनसे हर पैन कार्ड होल्डर से सरकार ने 1,000 रुपये पेनल्टी वसूलने वसूली है। यह केंद्र सरकार ने बताया कि 1 जुलाई 2023 के बाद 2.125 करोड़ पैन-आधार लिंक कराने वाले भारतीय नागरिकों से 2,125 करोड़ रुपये रकम की वसूली गई है।

 

यह भी पढ़ें : अयोध्या में मुंबई-दिल्ली से भी महंगे हुए होटल, जानिए 1 दिन का किराया

 

54,67,74,649 पैन कार्ड आधार के साथ लिंक

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल में वित्त मंत्री से पूछा था कि 30 जून 2023 तक कितने लोगों ने अपने आधार और पैन कार्ड लिंक किया है? इसके साथ ही पैन-आधार लिंक करने की वजह से कितने लोगों के पैन कार्ड को डिएक्टिवेट किया गया है। इसका लिखित में जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, 30 जून तक 54,67,74,649 पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी पैन कार्ड को डीएक्टिवेट नहीं किया गया है. अगर पैन को आधार के साथ लिंक नहीं किया गया है तो पैन केवल इनऑपरेटिव हो गया है।

 

केंद्र सरकार को पेनल्टी से मिले 2125 करोड़ रुपये 

इसके अलावा सरकार से फूलो देवी ने सवाल किया कि ऐसे कितने लोग हैं जिन्होंने पैन-आधार को लिंक कराने के लिए 1,000 रुपये का भुगतान किया है।  अब तक सरकार ने कितनी रकम पेनल्टी से वसूल की की है? इसका जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई 2023 से लेकर 30 नवंबर, 2023 के दौरान 2.125 करोड़ लोगों ने 1,000 रुपये की पेनल्टी चुकाकर पैन-आधार को लिंक किया है। इसके इसके जरिए केंद्र सरकार ने 2,125 करोड़ रुपये की रकम वसूली है।

 

यह भी पढ़ें : Vivek Bindra को इस कंगाल देश से मिली है डॉक्टर की उपाधि, जानिए सबकुछ

 

पैन-आधार लिंक नहीं करने पर रिफंड नहीं

पैन कार्ड-आधार कार्ड को लिंक नहीं करने पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताते हुए वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि पैन को आधार के साथ लिंक नहीं करने पर पैन इनऑपरेटिव हो जाता है जिसके बाद टैक्सपेयर को कोई टैक्स रिफंड बकाये का भुगतान नहीं किया जाता है। पैन के इनऑपरेटिव रहने की समयावधि के दौरान रिफंड पर ब्याज का भुगतान भी नहीं किया जाता है। यदि टैक्सपेयर पर कोई टैक्स बनता है तो उससे ज्यादा रेट पर टैक्स की वसूली की जा रही है। देश में 70 करोड़ के लगभग पैन कार्ड धारक हैं, इनमें से अभी तक 60 करोड़ पैन कार्ड धारकों ने ही पैन-आधार को लिंक किया है जिसमें से 2.125 करोड़ ने पेनल्टी देकर लिंक किया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago